ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हवलदार ने DSP पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, कहा नशे के कारोबार में झूठा फसाने की दे रहे हैं धमकी

लिखा, "मैंने प्रशासन के कहने पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया था। अब मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है"

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Controversy with DSP : कैथल के एक प्रधान सिपाही ने कलायत डीएसपी पर स्मैक के झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। हवलदार ने अपनी फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर ये आरोप प्रधान सिपाही ने लगाए है। एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात सुनील संधू ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने प्रशासन के कहने पर ही नशे के खिलाफ अभियान चलाया। अब कलायत डीएसपी ललित यादव उसे नशा बेचने के केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने जिंदगी में कभी रिश्वत तक नहीं ली। उधर, प्रधान सिपाही की इस पोस्ट के बाद कैथल एसपी उपासना सिंह ने मामले की जांच गुहला डीएसपी कुलदीप बेनीवाल को सौंप दी है।

रात को 11:13 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट की

भाजपा ने निकाली नारी शक्ति वंदन रैलियां, महिलाओं का क्या सम्मान

हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू ने सोमवार रात 11:13 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा- “मैंने प्रशासन के कहने पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया था। अब मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं सच का साथ दूं या झूठ का? मुझे धमकियां मिल रही हैं। मेरा साथ कौन देगा?

मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं

संधू ने आगे लिखा- मेरा भी परिवार है। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। और आज तो हद हो गई, कलायत डीएसपी विकास ललित यादव ने मुझे झूठे केस में, स्मैक बेचने के केस में फंसाने की धमकी दी। एक उच्च अधिकारी के सामने, दोस्तों, क्या करूं? क्या न करूं, समझ से परे है। परिवार इजाजत नहीं दे रहा अगर मैं झूठ बोलूं। मैं भगत सिंह का वंशज हूं, मेरा जमीर मर जाएगा। झूठ बोलूं तो मेरा नार्को टेस्ट करवा लो।

कभी जीवन में कोई रिश्वत नहीं ली

अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मैंने कभी जीवन में कोई रिश्वत नहीं ली, न कभी किसी इंसान या मुलाजिम का बुरा चाहा। मेरे नौकरी के काल में या सार्वजनिक जीवन में कभी किसी से चाय तक पी हो तो सामने आओ, मुझे सजा दो। क्या करूं? क्या न करूं? समझ में नहीं आ रहा। काफी दिनों से चैन की नींद नहीं सो पाया। रात को चिट्टा बेचने वाले दिखते हैं, युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले दिखते हैं। उनका नाश हो। अगर जीवन में कभी किसी का दिल दुखाया हो तो मुझे माफ करना।

डीएसपी को जांच सौंपी 

कैथल एसपी उपासना सिंह ने बताया कि आज सुबह ही सुनील संधू का मामला उनके संज्ञान में आया है। सुनील ने सोशल मीडिया पोस्ट में कलायत डीएसपी का नाम लिखा हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। गुहला डीएसपी कुलदीप बेनीवाल को जांच के आदेश दिए हैं। सुनील संधू अपने परिवार के साथ कैथल में ही रहते हैं। घर में उनकी पत्नी, 2 बच्चे और मां हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है। वह कॉन्स्टेबल के तौर पर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। इसके बाद वह प्रधान सिपाही के रूप में पदोन्नत हुए।

#Constable #DSP #Harassment #Threats #FalseImplication #DrugTrafficking #Accountability #Justice #Corruption #LawEnforcement #PoliceMisconduct #PoliceAccountability #TruthSeekers #StandUpForJustice #FightTheSystem #ProtectAndServe #EndCorruption #HumanRights #CriminalJustice改革

क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी पांच कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने किया सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button