क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हवलदार ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर नीचे गिरी एयर होस्टेस को कुचला, मौत

ट्रामा सेंटर में लोगों का हंगामा, पुलिस कर्मचारियों पर नशे में होने का आरोप, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Road Accident : अंबाला काली पलटन पुल के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। आरोप हैं कि नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने तेज रफ्तार होंडा सिटी कार (एचआर 29एई 8282) से पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क पर उछलकर गिरी युवती को कुचल दिया। बाद में परिजनों ने हंगामा किया औऱ नशे में धुत्त आरोपी पुलिस जवान को पुलिस के हवाले किया। घटना के बाद परिजनों ने अंबाला के नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया और लगातार कार्रवाई की मांग करते। ट्रामा सेंटर देर रात तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

जानकारी के अनुसार करतार नगर निवासी निकिता बजाज अपने भाई हर्ष बजाज के साथ दिल्ली से अंबाला छावनी ट्रेन से पहुंची थी। हर्ष के सिर में कुछ समय पहले चोट लगी थी और दोनों रात करीब सवा आठ बजे अंबाला छावनी से शहर के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए। ई-रिक्शा में पटेल नगर निवासी केशव और उसकी पत्नी पूनम भी बैठे थे, जबकि मिलाप नगर निवासी रविंद्र ई-रिक्शा चला रहा था। इस दौरान पुलिस कर्मचारी की वर्ना गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और इससे निकिता नीचे गिर गई। हालांकि, आरोपी पुलिस जवान ने गाड़ी नहीं रोकी और युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ, गुस्साए लोगों ने गाड़ी चालक पुलिस जवान को पकड़ लिया। लोगों ने बताया कि पुलिस वाला गाड़ी चला रहा था और उसने नशा किया था। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

ई-रिक्शा चालक रविंद्र ने बताया कि जैसे ही वह काली पलटन पुल से करीब 100 मीटर आगे शहर की ओर बढ़ा, पीछे से तेज रफ्तार होंडा सिटी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और उसमें बैठी निकिता उछलकर सड़क पर जा गिरी। रविंद्र ने किसी तरह रिक्शे को पलटने से बचाया, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार चालक ने सड़क पर गिरी निकिता को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने आगे जाकर गाड़ी रोकी, फिर दोबारा ई-रिक्शा की ओर बढ़ा, लेकिन भीड़ को इकट्ठा होता देख ब्रेक लगा दी।

मौके पर जुटे लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला। आरोप है कि वह नशे में धुत्त था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। स्थानीय लोगों ने डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। घायल निकिता को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात 11:10 बजे तक ट्रामा सेंटर में बवाल चला।
एसएचओ धर्मबीर सिंह ने फोन पर बताया कि युवक अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा पर जा रहा था। उन्होंने कहा कि हैंड कॉन्स्टेबल ने शराब पी थी। उन्होंने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पुलिस जवान को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी पुलिस वाले ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया था। आरोपी का मेडिकल करवाया गया है और सैंपल लिए गए हैं। हालांकि, आरोपी जवान ने हादसे से इंकार किया और कहा उन्होंने हादसा नहीं किया है।
मृतका के पिता जसपाल बजाज ने बताया कि काफी विरोध के बाद उन्हें जानकारी मिली कि कार चालक हेड कॉन्स्टेबल अमित कुमार है, जो लालकुर्ती में तैनात है। उन्होंने मांग की कि आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो।

महिला आरक्षण को लेकर हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्म

कौन है निकिता

निकिता ने एयरहोस्टेस का कोर्स किया हुआ था और गुरुग्राम स्थित एमएक्स मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत थी। परिवार के अनुसार वह पिछले चार साल से कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसका भाई हर्ष नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में फ्रंट आफिस सुपरवाइजर है और करीब डेढ़ साल से वहां कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button