4 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपियों के परिवार को गांव से बाहर करने की मांग, धरना दूसरे दिन भी जारी ग्रामीण बोले आरोपियों की जमीन गौशाला को दान करें
4 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपियों के परिवार को गांव से बाहर करने की मांग, धरना दूसरे दिन भी जारी ग्रामीण बोले आरोपियों की जमीन गौशाला को दान करें

Crime News : सिरसा जिले के गांव रामपुर बिश्नोईया में एक 4 वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पीड़ितों का आरोपियों के परिवार को गांव से बाहर करने और उनकी जमीन को गौशाला को दान देने की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी है। अभी तक बच्ची के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। घटना के बाद आज गोरीवाला की पूरी मार्केट दुकानदारों ने बंद कर दी है और धरने पर ग्रामीणों की संख्या काफी बढ़ रही है।

सिरसा जिले के गांव रामपुर बिश्नोई की 4 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला यहां तूल पकड़ रहा है। इस मामले में जिला पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी है। गांव रामपुरा बिश्नोइया में चार वर्षीय मामले में गौरीवाला में ग्रामीणों और परिजनों का धरना जारी हैं। घटना के बाद शोक व नाराजगी के चलते गौरीवाला की पूरी मार्केट आज दुकानदारों ने बंद कर दी हैं। वहीं, निरंतर धरने पर लगातार ग्रामीणों की संख्या बढ़ रही हैं। सिरसा एसपी दीपक सहारण ने बुधवार रात 10 बजे आखिरी बार ग्रामीणों के साथ बातचीत की थी। उसके बाद उम्मीद है कि आज पूरे दिन पुलिस ग्रामीणों की कमेटी के साथ बातचीत कर धरना खत्म करवाने का प्रयास करेंगे।
वहीं, चिकित्सकों के बैच द्वारा बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंपी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही बच्ची की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि अनैतिक गतिविधि को लेकर पुलिस पहले ही इनकार कर दिया है। लेकिन बच्ची की मौत के समय और कारण सामने के आने के बाद आगामी कानूनी प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा।
एसपी सिरसा दीपक सहारण ने बुधवार रात को ग्रामीणों से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह से संवेदनशील है और वह परिवार के दर्द को समझते है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आप लोग यहां पर 300 के आसपास लोग है और आपके 500 से ज्यादा सवाल होंगे। आप लोग अपनी कमेटी गठित कर दें और सभी सवालों की सूची बना ले। कमेटी को हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि बच्ची के पिता को सारी स्थिति से अवगत करवा दिया गया है और बच्ची की माटी को खराब न करें। उनका अंतिम संस्कार करना जरूरी है। लेकिन ग्रामीण जाम खत्म करने को तैयार नहीं हुए।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में आरोपी परिवार को गांव से बाहर करना, आरोपियों को फांसी की सजा देने, आरोपियों की जमीन गोशाला को दान देना शामिल है।