इथियोपिया के लोग चाव से मनाते हैं भारतीय दिवाली और होली जैसे त्योहार
सूरजकुंड मेले में इथोपिया के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

सत्य खबर हरियाणा
Surajkund Mela 2026 : इथियोपिया में लोग दिवाली और होली जैसे भारतीय त्योहार भी मनाते हैं। यह बात इथोपिया से आई बिलेंन ने मुस्कुराते हुए बताई। उन्होंने बताया कि उन्हें भारत से खास लगाव है। बचपन से ही लोग उन्हें इंडिया की फैन बुलाते थे। हिंदी फिल्मों के जरिए उन्होंने हिंदी सीखी और अब वो काफी अच्छी हिंदी बोल लेती हैं। मेले में आने वाले लोग इस बात से भी खासा प्रभावित होते हैं।
बिलेंन ने बताया कि उनके देश में कॉफी बनाना एक रस्म की तरह है। इसमें दो घंटे तक लग जाते हैं। वे अपने साथ कच्चे कॉफी बीन्स लाती हैं जिन्हें मौके पर ही ग्राइंड करके, कोयले पर बनाती हैं। इसी वजह से इसका स्वाद और महक दोनों कमाल के होते हैं।
इथियोपिया में ये कॉफी करीब 1500 रुपये में बिकती है लेकिन मेले में ये आपको इंडियन करेंसी के हिसाब से लगभग 750 रुपये में मिल जाएगी। इथियोपिया की पहचान दुनिया में उसकी कॉफी की वजह से भी है और यहां स्टॉल पर इसकी खुशबू साफ महसूस होती है. पारंपरिक इथियोपियाई कॉफी यहां मिल रही है जिसे लोग मजे लेकर पी रहे हैं।

फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में इस बार इथियोपिया की एक स्टॉल सबकी नजरें खींच रही है। दूर से देखने पर ये स्टॉल बस एक आम विदेशी स्टॉल जैसी लगती है रंग-बिरंगे कपड़े, खूबसूरत हस्तशिल्प और कॉफी की खुशबू से भरी हुई, लेकिन इसके पीछे की कहानी दिलचस्प है। इस स्टॉल को वही कलाकार चला रहे हैं जिनसे कुछ समय पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया दौरे के दौरान मिले थे। इन कलाकारों ने मोदी के स्वागत में एक देशभक्ति गीत भी गाया था जिसका वीडियो खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर डाला था। अब वही टीम अपनी संस्कृति और परंपरा लेकर फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में पहुंची है।

इथियोपिया की बिलेंन ने बातचीत में बताया कि उनकी स्टॉल के सारे कपड़े हाथ से बनाए जाते हैं। खास किस्म के सफेद कॉटन से ये कपड़े बनते हैं जिन पर बारीक कढ़ाई होती है। अब फैशन के हिसाब से इनमें हल्के रंग भी जोड़ दिए गए हैं लेकिन पारंपरिक सफेद कपड़े की अपनी अलग पहचान है। सफेद कपड़ों के किनारे रंग-बिरंगे बॉर्डर इन्हें और भी खास बना देते हैं। बिलेंन के मुताबिक ये कपड़े काफी टिकाऊ हैं जल्दी खराब नहीं होते।
वहीं हेलु मेलकामु के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मिलना उनकी जिंदगी का बड़ा लम्हा रहा। उन्होंने बताया कि जब पीएम मोदी इथियोपिया आए थे और उनसे मिले तब वे बेहद खुश हुए। भारत के लिए गाया उनका देशभक्ति गीत प्रधानमंत्री को इतना पसंद आया कि उन्होंने आशीर्वाद भी दिया। हेलु मानते हैं कि भारत और इथियोपिया के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं और दोनों की संस्कृति में भी कई समानताएं हैं जैसे भारत में बड़ों का सम्मान वैसे ही इथियोपिया में भी। परिवार और समाज के साथ जुड़कर रहने की भावना भी दोनों जगह दिखती है।
#EthiopianCulture #IndianFestivals #DiwaliCelebration #HoliFestival #SurajkundFair #EthiopianStalls #CulturalExchange #FestiveVibes #ColorfulCelebrations #EthiopiaMeetsIndia #DiwaliInEthiopia #HoliInEthiopia #CelebrateDiversity #CulturalFestivals #FoodAndFun #CommunityCelebration #TraditionAndHeritage #EthiopianPride #FestivalsOfTheWorld