ताजा समाचारवायरलहरियाणा

लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त जारी की हरियाणा सरकार ने

योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर हुई 8 लाख से ज्यादा

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

DeenDayal Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त जारी की। इस योजना के अंतर्गत आज 8 लाख 63 हजार 918 महिलाओं के खातों में 181 करोड़ रुपए की राशि डाली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है और इसी क्रम में हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज की राशि को मिलाकर तीन किस्तों में कुल 441 करोड रुपए की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है।

शुभेंदु के शपथ ग्रहण में दिखेगी NDA की ताकत, CM सम्राट चौधरी कोलकाता रवाना

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक बहन बेटियों को लाभ देने के लिए जनवरी 2026 में इस योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब 180000 रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की बहन बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की माता को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि फरवरी 2026 से इस योजना में मामूली बदलाव किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अब ₹1100 की राशि सीधे महिला के बचत खाते में जमा की जाएगी और बकाया ₹1000 की राशि सरकार द्वारा संचालित आरडी या एफडी खाते में जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 4 में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा सत्र की दक्षता हासिल करने वाले बच्चों की माता को भी अब लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा बच्चों को गंभीर तीव्र कुपोषण या मध्यम तीव्र कुपोषण से सफलतापूर्वक निजात दिलाने वाली महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज ही प्रदेश में हर घर हर ग्रहणी योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 6 लाख 8 हजार 842 बहनों के खाते में 18 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि भी सब्सिडी के रूप में डाली गई है।

एनएस राजा बने नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन संभालेंगे नौसेना की कमान, जानिए कौन हैं ये दो अधिकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हिट उनकी सरकार की नीतियों के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित पांच योजनाओं के तहत कुल 659 करोड रुपए की अनुदान व प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। इसमें सबसे ज्यादा राशि 461 करोड़ 75 लाख रुपए की पराली नहीं जलाने वाले 5 लाख 54 हजार 405 किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 9885 किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 85 करोड़ 10 लख रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है। धान की सीधी बिजाई करने वाले 31605 किसानों को 75 करोड़ 54 लाख जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना के अंतर्गत 13500 किसानों को 15 करोड़ 75 लख रुपए की राशि दी गई है। आलू और फूल गोभी की खेती करने वाले 473 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत 20 करोड रुपए की राशि भावांतर भरपाई के रूप में जारी की गई है।

#HaryanaGovernment #LadoLaxmiYojana #ThirdInstallment #WomenEmpowerment #SocialWelfare #FinancialAssistance #GirlsEducation #StateScheme #WomenSupport #HaryanaNews #YojanaUpdates #EmpowerGirls #HaryanaDevelopment #IncentivesForGirls #EducationForGirls #SupportWomen #GovernmentInitiatives #GirlsWelfare #FinancialAid #HaryanaSchemes

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, विजय के समर्थन दावे से बढ़ा राजनीतिक घमासान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button