ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा के AQI में मामूली गिरावट, लेकिन पारा स्थिर बारिश का इंतजार कर रहे लोग, लेकिन अभी संभावना नहीं

हरियाणा के AQI में मामूली गिरावट, लेकिन पारा स्थिर बारिश का इंतजार कर रहे लोग, लेकिन अभी संभावना नहीं

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

हरियाणा के AQI में कल के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पारा स्थिर है। हरियाणा के AQI में सुधार, फसल और बीमारियों से बचाव के लिए इस समय बारिश की बहुत जरूरत है लेकिन मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश आने में काम से कम 20 दिन लग सकते हैं।
आज सुबह 6:30 बजे दर्ज किए गए AQI में देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा का मानेसर AQI 493 के साथ पांचवें स्थान पर था। देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों में मानेसर इकलौता हरियाणा का शहर था।
आज सुबह 6:30 बजे हरियाणा का औसत AQI 354 दर्ज किया गया, जो कल के मुकाबले करीब 60 अंक कम है। कल सुबह 6:30 हरियाणा का औसत AQI 415 बना हुआ था।

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और सिरसा में वायु गुणवत्ता अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है। पंचकूला में AQI 167, अंबाला में 179 और सिरसा में 191 दर्ज किया गया। प्रदेश की यह तीन शहर ऐसे थे जहां AQI 200 से कम दर्ज किया गया है।
हरियाणा के सोनीपत में AQI 440, रोहतक में 431, फरीदाबाद में 394, गुरुग्राम में 384, बहादुरगढ़ में 364, नौल्था में 344, धारूहेड़ा में 326, भिवानी में 319, दरियापुर में 314, करनाल में 309 दर्ज किया गया। यहां पर हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है।
हरियाणा के सिवानी मंडी और मांडी खेड़ा में AQI 290, सरसोली में 286, पानीपत में 284, कैमला में 276, पलवल में 272, बेगमपुर में 269, चरखी दादरी में 268, हिसार में 248, जींद में 244, कुरुक्षेत्र में 232, नारनौल में 217, यमुनानगर में 212, फतेहाबाद में 206, कैथल में 201 दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा गंभीर श्रेणी में थी।

रात में नारनौल ठंडा और भिवानी गर्म

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

हरियाणा में तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। रात की बात करें तो हरियाणा में नारनौल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है जबकि रात के समय भिवानी का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। नारनौल में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भिवानी में यह 10.5 बना हुआ था। बात अगर दिन के तापमान की करें तो रोहतक सबसे ठंडा और पलवल सबसे गर्म रहा। पलवल में तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रोहतक में यह 23.8 डिग्री रहा। दिन के तापमान में हरियाणा के अधिकांश शहरों में एक डिग्री से भी कम गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा के सिरसा में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। कल सिरसा का तापमान 26.2 दर्ज किया गया जो एक दिन पहले की तापमान की तुलना में 1.6 डिग्री कम है। रात के तापमान में भिवानी में एक डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया है जबकि बाकी शहरों में तापमान में या तो कोई बदलाव नहीं आया है या फिर वह मामूली कम हुआ है।

हरियाणा मांग रहा बारिश लेकिन अभी कोई संभावना नहीं

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

हरियाणा में वायु प्रदूषण, फसल और लोगों में बीमारी इस समय बारिश की मांग कर रहे हैं। हरियाणा में प्रदूषण में सुधार बारिश से ही होगा और साथ ही लोगों में इस समय जो बीमारियां पैदा हो रही है वह भी बारिश से साफ हो सकती है। इस समय फसल भी पानी की मांग कर रही है लेकिन मौसम विभाग की माने तो अभी हरियाणा में 20 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में लगता है कि अभी कम से कम 20 दिन और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button