ताजा समाचार

हरियाणा का मौसम में बड़ा बदलाव, दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा बारिश आने से हो सकता है मौसम एक बार फिर ठंडा

हरियाणा का मौसम में बड़ा बदलाव, दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा बारिश आने से हो सकता है मौसम एक बार फिर ठंडा

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा का मौसम पिछले दो दिनों में एकदम बदल गया है। जहां पहले दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी काम बना हुआ था वहीं अब रात का तापमान सामान्य पर आ गया है जबकि दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है। सोनीपत में सबसे कम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि प्रदेश के इंद्री में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस किया गया जो सबसे ज्यादा था। इस बीच शहरों के अंदर से कोहरा और धुंध खत्म हो गई है जबकि खेतों और बाहरी इलाकों में धुंध का असर अभी बना हुआ है। पूरे हरियाणा में 24 घंटे में कहीं कोई बारिश नहीं हुई है। यहां पर प्रदूषण अभी काफी ज्यादा बना हुआ है।

हरियाणा में तापमान

दिन की ठंड अब कम हो रही है, हल्की सर्द हवा के कारण मौसम में अभी थोड़ी ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब आधा डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य के आसपास ही है। जो अब भी सर्दी जैसा है। जींद, पानीपत और सोनीपत में रात का तापमान 4 डिग्री से कम दर्ज किया गया है जबकि बाकी सभी जगह तापमान 5 डिग्री से ऊपर बना हुआ था। दिन का तापमान भी ऊपर गया है। सिर्फ एक दिन में औसत अधिकतम तापमान 1.8 से 2.3 डिग्री तक बढ़ गया है। दोपहर में धूप निकलने से मौसम हल्का गर्म लगता है। मौसम विभाग भी कह रहा है कि दिन का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा चल रहा है यानी जनवरी के हिसाब से मौसम गर्म है। अगर अलग अलग जिलों की बात करें तो करनाल के इंद्री में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज हुआ। अंबाला में 22.8, हिसार और रोहतक में 21.5, गुरुग्राम में 20.8, फरीदाबाद में 20.4 और कैथल में 20.1 डिग्री रहा. नारनौल में 18.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ और वहां तापमान ने 24 घंटे में 2.9 डिग्री की छलांग लगाई। कुल मिलाकर कई जिलों में 1 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ा है।

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

बारिश की संभावना

मौसम विभाग का मानना है कि 22 जनवरी तक हरियाणा में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अधिकांश इलाकों में 22 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। बारिश के बाद मौसम में फिर से बदलाव आने की उम्मीद है। बारिश के बाद हरियाणा में काम से कम एक सप्ताह तक मौसम ठंडा रह सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई और आसमान साफ रहा। दिसंबर और जनवरी में अभी बारिश नहीं हुई है।

मौसम का पूर्वानुमान

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

अगले कुछ दिन मौसम शुष्क ही रहेगा। सुबह के समय अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में कोहरा रह सकता है बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। अगर पश्चिमी विक्षोभ बदलता है तो फिर से मौसम पलट सकता है।

हरियाणा में प्रदूषण

बारिश नहीं होने के कारण हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। आज सुबह 6:00 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार हरियाणा का औसत AQI 423 बना हुआ था जो कल के मुकाबले करीब 50 अंक कम है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम AQI कल सुबह 8:00 बजे दर्ज किया गया जो 512 था। इस न्यूनतम AQI 233 दर्ज किया गया जो कल शाम 4:05 पर दर्ज हुआ। आज सुबह 6:00 हरियाणा के समालखा में AQI 780 दर्ज किया गया। यह कस्बा देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में दूसरे नंबर पर था। डीघल में AQI 732 दर्ज किया गया और यह देश में चौथे, जाटल में AQI 730 दर्ज किया गया यह देश में पांचवें स्थान पर था। सोनीपत में आज सुबह AQI 601 दर्ज किया गया और यह देश में नौंवें स्थान पर था। प्रदेश के बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, मानेसर, नारनौल, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोहना, सोनीपत में हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी। इस दौरान सिरसा और कुरुक्षेत्र में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। अंबाला और यमुनानगर में हवा अस्वस्थ श्रेणी में बनी हुई थी। प्रदेश में सबसे साफ हवा पंचकूला में दर्ज की गई। यहां पर AQI 134 दर्ज किया गया जो खराब की श्रेणी में है।

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button