ताजा समाचार

दिल्ली से लेह जाने वालों के लिए गुड न्यूज, फिर से शुरू होने वाली है ये बस सर्विस, जानिए रूट और किराया

Satyakhabarindia

दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है अगर आप भी (Leh-Ladakh Trip) का सपना देख रहे थे और सोच रहे थे कि बाइक या फ्लाइट की झंझट से बचा जाए तो अब HRTC (Himachal Road Transport Corporation) की सुपरहिट बस सर्विस एक बार फिर शुरू होने जा रही है। दिल्ली से मनाली-केलांग होते हुए सीधा लेह तक जाने वाली ये बस अब फिर से चलने को तैयार है और यात्रियों के चेहरे पर खुशी ला रही है।

हर साल की तरह इस बार भी HRTC Keylong Depot द्वारा चलाई जाने वाली ये शानदार बस सर्विस 15 सितंबर तक हर दिन चलेगी। दिल्ली (ISBT Kashmiri Gate) से सीधा लेह का यह सफर न सिर्फ रोमांचक है बल्कि किफायती भी है। चलिए आपको इस पूरे सफर की डीटेल्स बताते हैं।

कहां से चलती है बस और कब?

दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate Bus Stand) से यह बस हर दिन दोपहर 12:15 PM पर चलती है। अगर आप ऑनलाइन बुकिंग की सोच रहे हैं तो बता दें कि फिलहाल इसकी (Online Booking) सुविधा उपलब्ध नहीं है।

लेकिन आप दिल्ली ISBT या हिमाचल भवन (Mandi House) जाकर एडवांस में टिकट बुक करवा सकते हैं। अगर लास्ट-मिनट प्लान बना हो तो बस में चढ़ते समय कंडक्टर से भी (Ticket) ले सकते हैं।

कौन-कौन से स्टेशनों से होकर गुजरती है यह बस?

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

यह बस सबसे पहले पानीपत और अंबाला होते हुए शाम 5:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। इसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 43 बस स्टैंड से यह शाम 6:10 बजे दोबारा चलती है।

चंडीगढ़ से चलने के बाद यह बस रोपड़ सुंदरनगर और मंडी होते हुए रात 12:30 बजे कुल्लू और फिर रात 2:00 बजे मनाली पहुंचती है। यहां से ये बस Atal Tunnel पार करके सुबह 5:00 बजे केलांग (Keylong) पहुंचती है।

केलांग में करीब आधा घंटा रुकने के बाद यह बस सुबह 5:30 बजे लेह के लिए रवाना होती है। यानी जब आप केलांग पहुंचते हैं तब तक आप लगभग 17 घंटे का सफर तय कर चुके होते हैं और असली एडवेंचर की शुरुआत वहीं से होती है।

रोमांचक सफर की शुरुआत

केलांग से चलते ही यह बस जिस्पा दारचा और सूरज ताल होते हुए बारालाचा ला (Baralacha La Pass) की चढ़ाई पर निकलती है। ये दर्रा समुद्र तल से 4850 मीटर ऊंचाई पर स्थित है और यहां चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियां (Snow Mountains) आपका दिल जीत लेती हैं। थकान तो जैसे यहां पहुंचते ही उड़न-छू हो जाती है।

थोड़ा आगे जाकर भरतपुर में यात्रियों को (Breakfast) के लिए रोका जाता है और इसके बाद बस सरचू पहुंचती है जहां से लद्दाख क्षेत्र की सीमा शुरू हो जाती है।

प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी
प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी

इसके बाद आता है इस रूट का सबसे ऊंचा दर्रा तंगलंगला (Tanglang La) जो समुद्र तल से 5328 मीटर ऊंचा है। यहां से बस धीरे-धीरे नीचे उतरती है और सिंध नदी (Indus River) के किनारे उपसी गांव से होती हुई रात 8:00 बजे लेह पहुंचती है।

किराया कितना है?

अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी लंबी यात्रा का खर्च ज्यादा होगा तो आपको जानकर हैरानी होगी कि HRTC ने बेहद किफायती किराया तय किया है:

दिल्ली से लेह – ₹1660/-

चंडीगढ़ से लेह – ₹1380/-

मनाली से लेह – ₹820/-

अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया
अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया

केलांग से लेह – ₹670/-

यानी अगर आप मनाली या केलांग से भी सफर करना चाहते हैं तो ये बस आपके लिए बिल्कुल (Budget Friendly) साबित हो सकती है।

कब तक चलेगी ये बस?

HRTC की ये (Delhi to Leh Bus) 15 सितंबर 2025 तक हर दिन चलेगी। यानी आपके पास अब भी काफी समय है इस अद्भुत सफर को अपने ट्रैवल प्लान में शामिल करने का। ध्यान रहे कि मानसून के बाद पहाड़ों में मौसम साफ हो जाता है और ऐसे में यह सफर और भी सुंदर हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button