ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरल

JEE एडवांस्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, दिल्ली जोन टॉप पर

छात्राओं के मुकाबले में छात्रों ने मारी बाजी, महिला टॉपर भी दिल्ली जोन से

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर राष्ट्रीय

JEE Advanced Result : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा आज यानी 1 जून को जेईई एडवांस रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर की गई है। जेईई एडवांस एग्जाम 2026 में आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करके टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक (CRL 1) हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है। सभी गर्ल्स में दिल्ली जोन से परीक्षा देने वाली आरोही देशपांडे ने देश में टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 280 अंक (CRL 77) प्राप्त करके यह मुकाम हासिल किया।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में सीबीआई का बड़ा खुलासा

कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तीनों टॉपर्स आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। आईआईटी रुड़की द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,79,694 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए, जिनमें 10,107 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?

जींद के बदमाशों की कैथल में पुलिस से मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

जेईई एडवांस्ड एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को बीटेक, इंटीग्रेटेड कोर्स और ड्यूल डिग्री जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जो पहले जेईई मेन परीक्षा में सफल होते हैं और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। जेईई एडवांस्ड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को आईआईटी के साथ-साथ कुछ अन्य प्रमुख संस्थानों में भी प्रवेश का अवसर मिलता है।

#JEEAdvanced2026 #DelhiZoneTops #JEEResults #EngineeringExcellence #TopperCelebration #DelhiAchievers #JEEResultsDeclared #FutureEngineers #AcademicSuccess #JEEAdvancedSuccess #ProudMoment #DelhiEducation #EngineeringDreams #StudentSuccess #JEEAdvancedTopper #DelhiZonePride #CompetitiveExams #JEEJourney #SuccessStories #InspiringStudents

पंचायत वोटर लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम गायब होने पर विवाद, SDM ने दी सफाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button