ताजा समाचार

Petrol diesel price today: आज पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें, चेक कर लें अपने शहर का भाव

Satyakhabarindia

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है और क्रूड ऑयल 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। हालांकि, इस बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं, जिनमें आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

वैश्विक आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में पेट्रोल की औसत कीमत करीब 144.36 रुपये प्रति लीटर है, जबकि भारत में इसकी औसत कीमत लगभग 108.71 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। इस तरह भारतीय उपभोक्ताओं को दुनिया के औसत मूल्य की तुलना में करीब 36 रुपये प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, चीन और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों की तुलना में भी भारत में पेट्रोल की कीमतें कम हैं।

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये तथा डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है।

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये, जबकि भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है।

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो तेल कंपनियों की SMS सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 पर, भारत पेट्रोलियम के ग्राहक 9223112222 पर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक HPPRICE लिखकर 9222201122 पर संदेश भेज सकते हैं। इसके साथ शहर का कोड दर्ज करना जरूरी होगा, जो संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है।

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button