ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

RSS की किसी से कोई तुलना नहीं की सकती, संघ जैसा कुछ नहीं है : मोहन भागवत

RSS प्रमुख ने सज्जन शक्ति को कर्म का महत्व का समझाया

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

2 घंटे में 14 एजेंडों को दी हरियाणा कैबिनेट ने हरी झंडी

RSS Chief : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि आज संघ अपने स्वयंसेवकों के कर्म से ही यहां तक पहुुंचा है। समाज में परिवर्तन के लिए हमें स्वयं से शुरू करना होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की किसी से कोई तुलना नहीं की सकती। संघ जैसा कुछ नहीं है, अब विदेशी भी संघ की प्रणाली को समझ रहे हैं, वह भी चाहते हैं कि वह अपने देश में भी कोई ऐसा संगठन खड़ा करें।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज अपने हरियाणा प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को श्रीमद्भगवद्गीता की धरा पर पहुंची सज्जन शक्ति को कर्म का महत्व का समझाते हुए बोल रहे थे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवगद्गीता सदन में करीब 140 मिनट में संबाेधन में उन्होंने संघ के उद्देश्य और 100 वर्ष के संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने प्रदेश भर से आए 500 से अधिक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायाधीशों और शिक्षाविदों को संबोधित किया। उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत भी किया।

भाजपा मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाकर समाज को बांटने में लगी है : कर्मवीर बौद्ध

उन्होंने कहा कि आज संघ अपने स्वयंसेवकों के कर्म से ही यहां तक पहुंचा है। समाज में परिवर्तन के लिए हमें स्वयं से शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की किसी से कोई तुलना नहीं की सकती। संघ जैसा कुछ नहीं है, अब विदेशी भी संघ की प्रणाली को समझ रहे हैं, वह भी चाहते हैं कि वह अपने देश में भी कोई ऐसा संगठन खड़ा करें। उन्होंने कहा कि संघ के बारे में बाहर से कोई किसी भी तरह की धारणा न बनाएं। अगर संघ के बारे में जानना है तो संघ की शाखा में आइए। कोई रोक-टोक नहीं है और कोई फीस नहीं है। वहां आकर संघ के बारे में समझें, बारीकी से समझने के लिए तीन-चार साल लगाएं। उन्होंने कहा कि जब आपको लगे कि संघ की विचारधारा ठीक नहीं है तो आप इसे जब चाहे छोड़ दें। सरसंघचालक ने बहुत साफ कहा कि इसके बारे में समझने के बाद अगर कोई धारणा बनाएगा तो हमें भी इससे सुधार करने में आसानी होगी। किसी के कहने पर व्यर्थ की धारणा बनाना और जो है नहीं उस पर बात करने से कोई लाभ नहीं होने वाला।

 

NEET परीक्षा के दौरान छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में दो डॉक्टर और एक शिक्षक पुलिस की रडार पर

#RSS #MohanBhagwat #Sangh #Hindutva #Leadership #IndianCulture #Tradition #UnityInDiversity #SocialInfluence #SpiritualAwakening #IndigenousWisdom #CommunityBuilding #CivicResponsibility #Patriotism #CulturalHeritage #Empowerment #NationalSecurity #ValuesAndVirtues #TogetherWeStand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button