ताजा समाचारवायरलहरियाणा

भाखड़ा के पानी को लेकर गांव चैनत में तनाव की स्थिति

लोगों ने पाइपलाइन उखाड़ने का किया प्रयास, हांसी-बरवाला रोड जाम

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में सीबीआई का बड़ा खुलासा

Villagers Protest : हांसी के चैनत गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन को उखाड़ने की कोशिश की। ग्रामीण हथौड़े और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंचे। जब ग्रामीण पाइपलाइन तोड़ने में विफल रहे, तो उन्होंने हांसी-बरवाला रोड़ पर बड़े पाइप डालकर जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के जरिए पाइप को खींचकर अलग किया लेकिन इसे बाहर निकलने में सफल नहीं हो सके।

इस पेयजल पाइपलाइन के लिए सड़क किनारे रखे हुए पाइप को रोड़ के बीच में डाल दिया है। पेयजल की मांग को लेकर 4 दिन पहले गांव में आयोजित महापंचायत में प्रदेशभर से किसान संगठनों, ग्रामीणों और विभिन्न नेताओं ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया था। जिसमें 1 जून को पाइपलाइन उखाड़ने का निर्णय लिया था। प्रशासन को आज सोमवार दोपहर 1:00 तक का समय मांगों को करने के लिए दिया था। लेकिन ग्रामीण व प्रशासन के बीच में कोई सहमति नहीं बनी। जिसके बाद आज दोपहर 1:00 बजे के बाद पाइपलाइन को उखाड़ गया। सूचना मिलते ही SDM राजेश कोथ, DSP रविंद्र सांगवान, सदर थाना प्रभारी सदानंद सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

जींद के बदमाशों की कैथल में पुलिस से मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

यह पेयजल पाइपलाइन बरवाला के गांव राजली स्थित राजली भाखड़ा हेड से हांसी शहर तक बिछाई जा रही है। इस परियोजना पर करीब 80 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह काम सरकार की अमृत योजना के तहत हो रहा है, जिसका उद्देश्य हांसी शहर में पेयजल की कमी को दूर करना है। करीब 30 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन का निर्माण कार्य फिलहाल राजली से चैनत गांव तक पहुंच चुका है। पाइपलाइन को आगे हांसी तक ले जाने के लिए इसे चैनत गांव से होकर गुजरना है। हालांकि, ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव को भी इसी पाइपलाइन से पेयजल कनेक्शन दिया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि जब पाइपलाइन उनके गांव से होकर गुजर रही है तो उन्हें भी इसका लाभ मिलना चाहिए। वहीं प्रशासन का तर्क है कि यह परियोजना विशेष रूप से हांसी शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है, इसलिए योजना के तहत गांव को इससे पानी उपलब्ध नहीं कराया जा सकता।

आंदोलन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी गई। हालांकि प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही इसी मामले में जब धरना समाप्त करवाने के लिए विधायक विनोद भयाना पहुंचे थे तो ग्रामीणों ने उन्हें खरी-खरी सुनने का काम किया था। बाद में विधायक को खाली हाथ लौटना पड़ा था। इसके बाद से विधायक इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।

पंचायत वोटर लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम गायब होने पर विवाद, SDM ने दी सफाई

#Haryana #Hansi #ChainatVillage #BhakraWater #WaterTension #VillageConflict #HaryanaNews #WaterCrisis #CommunityIssues #LocalNews #HaryanaPolitics #AgricultureImpact #WaterManagement #RuralDevelopment #HaryanaFarmers #SocialTension #WaterRights #HaryanaUpdates #VillageUnity #CrisisResponse

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button