हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को होगी बारिश, आज पूरे हरियाणा में छाया कोहरा बारिश के बाद बढ़ेगी हरियाणा में शीतलहर
हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को होगी बारिश, आज पूरे हरियाणा में छाया कोहरा बारिश के बाद बढ़ेगी हरियाणा में शीतलहर

Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश का सीजन जाने के बाद से अब तक बारिश नहीं हुई है। सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। इस दौरान प्रदूषण ने लोगों पर दोहरी मार करने का काम किया है। पिछले करीब एक सप्ताह से कोहरे ने भी लोगों को परेशान करने का काम किया है। आज पूरे हरियाणा में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने आज जारी की सूचना के अनुसार आने वाले सोमवार और मंगलवार को हरियाणा में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा में इन दो दिनों में अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। बारिश होने से शीतलहर चलने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ेगी लेकिन प्रदूषण में कमी दर्ज की जाएगी। बारिश के बाद कोहरा बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
हरियाणा में प्रदूषण
हरियाणा में प्रदूषण का बुरा हाल है। पिछले 48 घंटों से हरियाणा का औसत AQI खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। हरियाणा के तीन शहर रेवाड़ी झज्जर और फरीदाबाद देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। रेवाड़ी का AQI 481 दर्ज किया गया। यह हरियाणा सबसे प्रदूषित शहर और देश का तीसरा प्रदूषण इलाका बना हुआ था। झज्जर AQI 477 के साथ हरियाणा का दूसरा और देश का चौथा प्रदूषित शहर था जबकि फरीदाबाद देश में छठे और हरियाणा में तीसरे स्थान पर था। यहां AQI 438 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हरियाणा का औसत AQI सबसे ज्यादा 566 देर रात 12:05 पर दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम AQI 317 आज सुबह दर्ज किया गया।
प्रदेश के पलवल में AQI 326, गुरुग्राम में 327 झज्जर में 348 मानेसर में 390 दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा खतरनाक श्रेणी में थी। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में AQI 200 से कम दर्ज किया गया है। यहां सभी जगह हवा अस्वस्थ श्रेणी में रही। प्रदेश के अंबाला बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, हिसार, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, समालखा, सोनीपत और यमुनानगर में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। यहां सभी जगह AQI 200 से 300 के बीच दर्ज किया गया है।
हरियाणा में तापमान
प्रदेश में हिसार और नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस किया गया है, जो प्रदेश में सबसे कम है। करनाल में न्यूनतम तापमान 11.7 दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के कैथल, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, मेवात, करनाल, फरीदाबाद और अंबाला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में लोगों ने शीत लहर से कुछ राहत महसूस की है। प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सबसे ज्यादा है। अधिकतम तापमान पानीपत में 16.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो सबसे कम है। पानीपत में दिन और रात के तापमान में केवल 6 डिग्री का अंतर है। जो सबसे कम है। सिरसा में दिन का तापमान जहां 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां पर दिन और रात के तापमान में 18.6 डिग्री का अंतर है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के यमुनानगर, सोनीपत, पलवल, जींद, गुरुग्राम, कैथल, रोहतक, अंबाला और करनाल में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।
कोहरा की स्थिति
प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेश में कल शाम से कोहरा छाने लगा था और आज सुबह हरियाणा के अधिकांश इलाकों में कोहरे की मोटी परत देखी गई है। हरियाणा में अनेक स्थानों पर विजिबिलिटी 5 मीटर से कम दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क किया है कि वह घर से निकलने से पहले मौसम के बारे में जान लें। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।हरियाणा में कोहरे के कारण कई स्थानों पर विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई है। IMD ने घने कोहरे को लेकर 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिले शामिल हैं। इसके अलावा हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़ और चरखीदादरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 20 और 21 दिसंबर को दिन के समय बादल छाए रहेंगे। 22 और 23 को हरियाणा में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। बादल छाने और बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश के बाद प्रदेश में शीतलहर देखने को मिलेगी। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।