ताजा समाचार

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

पौष, कृष्ण, अमावस्या, विक्रम संवत 2082 तदनुसार शुक्रवार 19 दिसंबर 2025। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक। अमावस्या तिथि अगले दिन सुबह 4 बजकर 50 मिनट तक। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 51 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अपराह्न 3 बजकर 47 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। चतुष्पद करण सायंकाल 6 बजकर 8 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 27 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 43 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 54 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है।

वृषभ : आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कारोबार में आपको किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है।

मिथुन : आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। सरकार से सहयोग मिलेगा।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

कर्क : आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ का योग है।

सिंह : आज आपको अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। गलतफहमी से तनाव हो सकता है। परिवार के प्रति चिंता रहेगी।

कन्या : आज आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

तुला : आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक : आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।

प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी
प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी

धनु : आज का दिन आपके लिए असामान्य रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मकर : आज आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। जल्दबाजी में किया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।

कुंभ : आज आपके लिए दिन ऊर्जावान रहेगा। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। पहले की बाधाएं दूर होंगी।

मीन : आज आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप भावनाओं में बहकर कोई काम ना करें। इससे नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button