राष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

हरियाणा के नौल्था, बेगमपुर और करनाल का AQI 1000 के पार पानीपत और कैमला भी देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में

हरियाणा के नौल्था, बेगमपुर और करनाल का AQI 1000 के पार पानीपत और कैमला भी देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Noultha

हरियाणा की हवा लगातार खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। देश के सबसे प्रदूषित 10 इलाकों में पांच हरियाणा के हैं। हरियाणा में रात 2:00 बजे हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई थी और उसके बाद से अब तक लगातार खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 6:47 पर हरियाणा का औसत AQI 483 का जो सुबह 7:47 पर घटकर 462 रह गया। आज सुबह 5:05 बजे हरियाणा का औसत AQI 503 दर्ज किया गया जो आज का अब तक का सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग का मानना है कि जैसे-जैसे धूप निकलेगी AQI में कुछ सुधार दर्ज किया जाएगा।

 

हरियाणा के छोटे किसान बनेंगे विदेश में बड़े फॉर्म हाउसों के मालिक

आज सुबह 6:47 पर देश के सबसे प्रदूषित 10 इलाकों में पांच हरियाणा के बने हुए थे। हरियाणा का नौल्था प्रदूषण के मामले में हरियाणा में सबसे ऊपर और देश में दूसरे नंबर पर बना हुआ था। यहां का AQI 1246 दर्ज किया गया। हरियाणा में दूसरे और देश में चौथे नंबर पर बेगमपुर था जहां AQI 1103 दर्ज किया गया। हरियाणा में तीसरे और देश में पांचवें नंबर पर हरियाणा का करनाल था जहां AQI 1070 दर्ज किया गया। हरियाणा में चौथे और देश में छठे नंबर पर हरियाणा का कैमला था जहां AQI 995 दर्ज किया गया। हरियाणा में पांचवें और देश में नौंवें स्थान पर पानीपत रहा जहां AQI 892 दर्ज किया गया।

 

हरियाणा के फरीदाबाद में AQI 720, जींद में 682, सोनीपत में 656, पलवल में 599, कैथल में 521, कुरुक्षेत्र में 505, फतेहाबाद में 501, रोहतक में 435, बहादुरगढ़ में 425, सिरसा में 419, गुरुग्राम में 412, यमुनानगर में 360, हिसार में 324 दर्ज किया गया। यह सभी शहर खतरनाक श्रेणी में बने हुए हैं। अंबाला में AQI 273, भिवानी में 261, चरखी दादरी में 260, धारूहेड़ा में 286, नारनौल में 233, पंचकूला में 242, सिवानी में 240 दर्ज किया गया। यह सभी शहर गंभीर श्रेणी में बने हुए हैं। आज सुबह इस समय यानी 6: 47 पर हरियाणा में कहीं भी हवा गंभीर श्रेणी से नीचे की श्रेणी में दर्ज नहीं की गई।

NIT कुरुक्षेत्र में सभी छात्रों को 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के आदेश

हरियाणा के मैदानी इलाके अब ठंड की चपेट में

हरियाणा के मैदानी इलाके अब ठंड की चपेट में आने लगे हैं। पिछले दो दिनों से तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 9 नवंबर तक ठंड और बढ़ सकती है।पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी का असर अब हरियाणा के मैदानों में भी दिख रहा है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री तक की कमी आई है। उदाहरण के तौर पर दो दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वहीं शुक्रवार को यह 10 डिग्री से नीचे उतर गया। यमुनानगर जिले में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम था। वहीं सोनीपत में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक गिर गया।

क्या कहता है मौसम विभाग

रात 8:30 बजे PM मोदी का बड़ा संबोधन क्या महिला बिल पर होगा बड़ा खुलासा
रात 8:30 बजे PM मोदी का बड़ा संबोधन क्या महिला बिल पर होगा बड़ा खुलासा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने के कारण ठंड बढ़ रही है। हाल ही में आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने नमी बढ़ा दी है और ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बह रही हैं। इसका सीधा असर हरियाणा के मौसम पर पड़ रहा है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सुबह और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जबकि दिन के समय हल्की धूप का आनंद लिया जा सकेगा। अगले पांच दिनों में राज्य का मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। हालांकि दिन के समय हल्की गर्मी और हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button