खेती-बाड़ी

नौल्था बना देश का सबसे प्रदूषित शहर आज शाम से मौसम के करवट लेने की उम्मीद

नौल्था बना देश का सबसे प्रदूषित शहर आज शाम से मौसम के करवट लेने की उम्मीद

Satyakhabarindia

पानीपत जिले का नौल्था कस्बा देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। आज सुबह 6:40 पर दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार नौल्था में AQI 1111 दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा है। देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों की सूची में हरियाणा की तीन कस्बे शामिल हुए। इनमें बेगमपुर और कैमला शामिल हैं।

हरियाणा की लगातार हवा जहरीली बनी हुई है और आज सुबह हरियाणा का औसत AQI 228 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में है। अगर बात करें कल के न्यूनतम और अधिकतम औसत AQI की तो हरियाणा में कल सुबह 4:05 पर 143 दर्ज हुआ जो न्यूनतम रहा कल सुबह ही 6:45 पर अधिकतम औसत AQI 261 दर्ज किया गया। आज सुबह जब 6:40 पर हरियाणा का औसत AQI 228 दर्ज किया गया तब मौसम विभाग का कहना था की हरियाणा की हवा इतनी जहरीली है कि यहां प्रति व्यक्ति 5.3 सिगरेट हर रोज पी रहा है अर्थात इस हवा में सांस लेने से 5.3 सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान के बराबर नुकसान होगा।

एक सप्ताह मौसम रहेगा पूरी तरह से साफ, गेहूं की कटाई के लिए सबसे बढ़िया समय

प्रदेश में करनाल, पानीपत, सोनीपत की हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई। यहां सभी जगह पर AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया। आज सुबह AQI यमुनानगर में 232, सिवानी 285, सिरसा 214, ससरौली 206, रोहतक 245, पलवल 221, कुरुक्षेत्र 289, कैथल 253, जींद 266, हिसार 282, फतेहाबाद 263, फरीदाबाद 249, धारूहेड़ा 204, भिवानी 228, बहादुरगढ़ 225 दर्ज किया गया। यह सभी गंभीर श्रेणी में आते हैं। हरियाणा के अंबाला में 198, चरखी दादरी में 196, गुरुग्राम में 200, नारनौल में 168, पंचकूला में 178 दर्ज किया गया। यह सभी अस्वस्थ की श्रेणी में आते हैं।

आज शाम को बदलेगा मौसम

हरियाणा में मौसम की मार से किसानों की तैयार फसल हुई नष्ट, गिरदावरी के आदेश

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 27 अक्तूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, जबकि प्रदेश के दक्षिणी जिलों में 27 व 28 अक्तूबर के दौरान बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इससे अगले तीन-चार दिनों के लिए बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगेगी और साथ ही ठंड भी अपने रंग दिखाने लगेगी। आने वाले दिनों में दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री और रात का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा।

हरियाणा : तेज गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम में आई ठंडक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button