क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

नूंह में भीषण सड़क हादसा : चार पुलिस कर्मियों समेत पांच की मौत

KMP एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो दूसरी गाड़ी से टकराई, अपहरण केस में दबिश देने गई टीम दुर्घटनाग्रस्त

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Horrific Road Accident : कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत हो गई। सभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। मरने वालों में 2 सब इंस्पेक्टर, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं।

विनेश फोगाट ने 3 मई को उठाए बृजभूषण पर सवाल और चार को हो गया नोटिस जारी

मिली जानकारी के अनुसार, जालौन के कोतवाली उरई में दर्ज एक अपहरण मामले में अपहृत व्यक्ति की बरामदगी के लिए पुलिस टीम हरियाणा रवाना हुई थी। टीम आरोपियों की तलाश में तावड़ू क्षेत्र पहुंची थी, तभी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक यूपी पुलिस को आईकार्ड मिला है। यह सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार यादव का है। मृतकों की पहचान SI सत्यभान, सिपाही अशोक और प्रदीप के रूप में हुई है। चारों पुलिसकर्मी जालौन के उरई थाने में तैनात थे। जिस मुकदमें की जांच के लिए पुलिस टीम निकली थी उसके वादी अमरीक सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) भी मृतकों में शामिल हैं। पांचों जिस काले रंग की स्कॉर्पियो में जा रहे थे, यह गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी देखने में बिल्कुल नई लग रही है।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। हादसे में उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार (सर्विलांस सेल) और आरक्षी अशोक कुमार (कोतवाली उरई) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी पलवल की ओर से आ रही थी। ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस भर्ती को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सामान्य श्रेणी से ज्यादा अंक वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों का होगा पीएमटी और पीएसटी

क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला

इसके अलावा मुकदमे के वादी अमरीक सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

8 मई को गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्तवाहन को सड़क से हटवाकर खड़ा कराया गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद उरई समेत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

1. #NuhAccident 2. #KMPExpressway 3. #RoadSafety 4. #TrafficIncident 5. #PolicemenLost 6. #ScorpioCollision 7. #TragicAccident 8. #RoadSafetyAwareness 9. #AccidentNews 10. #EmergencyResponse 11. #PublicSafety 12. #FatalCrash 13. #RoadAccident 14. #NuhTragedy 15. #ExpresswaySafety 16. #VehicleCollision 17. #SafetyFirst 18. #AccidentInvestigation 19. #RememberTheFallen 20. #RoadAwareness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button