ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कहते हैं गांव में संस्कार हैं लेकिन आजकल के मामलों को देख कर लगता नहीं है : रेनू भाटिया

बोली, सशक्तिकरण के नाम पर खुद को आजाद रहने की बात कहकर अलग रहना पसंद करती हैं लड़कियां

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

विनेश फोगाट ने 3 मई को उठाए बृजभूषण पर सवाल और चार को हो गया नोटिस जारी

Renu Bhatia : हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा है कि हमारे समाज में संस्कार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिससे संस्कारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सहमति संबंध की वजह से शहर के अलावा ग्रामीण अंचल से भी चिंताजनक मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हम सहयोग करने का प्रयास करते हैं लेकिन हांसी में दो मामलों ने उन्हें दुख दिया जो महिलाओं के रिश्तों को अपमानित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दो मामलों में पुरुषों के हितों में सुनवाई की गई। पहले कहा जाता था कि लड़कियां जब शहर चली जाती हैं तो वह लड़की बिगड़ जाती है। हालांकि हांसी जैसे छोटे जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों में लिव इन रिलेशनशिप से प्रभावित मामले आ रहे हैं। एक 48 वर्षीय महिला का 26 वर्षीय युवक से संबंध था जबकि महिला चार बच्चों की मां है। एक अन्य मामले में देखा गया कि पति-पत्नी अलग रहते हैं व दोनों अपने बच्चों को एक दूसरे के खिलाफ मिसगाइड करते हैं।

पुलिस भर्ती को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सामान्य श्रेणी से ज्यादा अंक वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों का होगा पीएमटी और पीएसटी

इस मामले में दादा-दादी को उनका घर दिलवाया व उनकी बेटी को दादा-दादी के पास रहने का निर्देश दिए। भाटिया ने कहा कि कहा जाता है कि गांव में संस्कार हैं लेकिन आजकल के मामलों को देख कर लगता नहीं है। सशक्तिकरण के नाम पर आज की लड़कियां खुद को आजाद रहने की बात कहकर अलग रहना पसंद करती हैं। जो महिलाएं बेटी के साथ अलग रहती हैं, उन्हीं पर लोग गलत नजर डालते हैं।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग में आने के बाद आज तक 14,700 केसों की सुनवाई की है जिसमें पाया कि हमारे समाज में संस्कार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए इसका उपयोग देश और प्रदेश के विकास, समाज हित एवं आवश्यकता अनुसार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गायक मासूम शर्मा को देहरादून के एक कॉलेज में छात्र-छात्राओं के सामने स्टेज पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में राज्य महिला आयोग की तरफ से दूसरा नोटिस जल्द जारी किया जाएगा।

8 मई को गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

इस बीच हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने फतेहाबाद के पीएमश्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं से संवाद के दौरान रैपर बादशाह के विवादित गाने ‘टटीरी’ का जिक्र करते हुए उन्हें अश्लील सामग्री से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने छात्राओं से यूट्यूब इस्तेमाल के बारे में पूछा और बादशाह का ‘टटीरी’ गाना देखने पर तंज कसते हुए समाज में जिम्मेदारी का संदेश दिया। छात्राओं को पॉस्को एक्ट, पॉश (POSH) और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। रेणु भाटिया ने छात्राओं से पूछा कि क्या वे बादशाह की ‘टटीरी’ देखती हैं, जो अपने अभद्र बोलों के कारण पहले ही विवादों में रहा है। बता दें कि इस गाने को लेकर महिला आयोग ने पहले ही आपत्ति जताते हुए बादशाह को नोटिस भेजा था। विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने माफी मांगी थी और गाने में बदलाव करने का निर्णय लिया था। चेयरपर्सन ने छात्राओं को सोशल मीडिया और इंटरनेट पर क्या देखना है, इस बारे में सचेत रहने की सलाह दी।

1. #VillageValues 2. #CurrentAffairs 3. #RenuBhatia 4. #CommunityConcerns 5. #SocialIntegrity 6. #CulturalReflection 7. #RuralReality 8. #ValueSystem 9. #SocietalIssues 10. #TraditionVsModernity 11. #VillageLife 12. #EthicalDilemmas 13. #CivicResponsibility 14. #MoralValues 15. #CommunityVoices 16. #SocialChange 17. #CulturalCritique 18. #RuralChallenges 19. #ValueDiscrepancy 20. #SocietyAndValues

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button