धमकी भरी कालों में आई 40% की कमी, 25 गैंगस्टरों को विदेश से करवाया डिपोर्ट : DGP
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तकनीकी आधारित क्राइम कड़ी चुनौती

सत्य खबर हरियाणा
DGP Ajay Singhal : डीजीपी अजय सिंघल का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तकनीकी आधारित क्राइम कड़ी चुनौती है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना तैयार की है। आगे एआई का भी अपराधी दुरुपयोग कर सकते हैं। अभी से पुलिस को इससे निपटने की तैयारी करनी होगी। वे शुक्रवार को रोहतक में पुलिस अधिकारियों, समाज के प्रभावशाली लोगों के साथ बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
डीजीपी ने बताया कि गैंगस्टर अब अपराध के लिए टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की पैनी नजर है, जिसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आए हैं। धमकी भरी कॉल्स में करीब 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि अब तक 25 गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट कराया जा चुका है। शेष गैंगस्टरों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर की चुनौती केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी गंभीर समस्या बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि 1992 से पहले अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस अलग ढंग से काम करती थी, लेकिन इंटरनेट व सोशल मीडिया की वजह से अपराध करने का तरीका बदल गया है। ऐसे में पुलिस को तकनीकी आधारित अपराध को खत्म करने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट से ऐप के माध्यम से कहीं भी बैठकर अपराधी कॉल कर लेते हैं। पुलिस को अपराध होने से पहले रोकने व आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी का ही प्रयोग करना होगा। इसके लिए विशेष योजना तैयार की थी, जिसके अब परिणाम भी आने लगे हैं। नए साल में धमकी भरी कॉल में 40 प्रतिशत की कम आई है। विदेशों में बैठे 25 गैंगस्टर डिपोर्ट किए गए हैं। बचे गैंगस्टर को वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही हैं।
पुलिस ने AI से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पुलिस के सामने एक नया चैलेंज बनकर उभरा है, लेकिन उससे निपटने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि अपराध पर प्रभावी रोक तभी लग सकती है जब पुलिस और आम जनता मिलकर काम करें। युवाओं को संदेश देते हुए डीजीपी ने कहा कि अपराध का रास्ता अंततः जेल तक ही जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस युवाओं से संपर्क स्थापित करने की रणनीति तैयार कर रही है, ताकि वे अपराध से दूर रहकर खेलकूद और पढ़ाई की ओर ध्यान दें।
आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पॉलिसी पर भी एक बार फिर विचार
पुलिस वेलफेयर को लेकर भी कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को आसान किस्तों पर फ्लैट उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम चल रहा है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस व्यवस्था में जाति-पाति के लिए कोई स्थान नहीं है। इसके साथ ही आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पॉलिसी पर भी एक बार फिर विचार किया जा रहा है।
नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क
नारकोटिक्स के मुद्दे पर डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा रही है। विदेशों और पड़ोसी राज्यों से नशा आने की जानकारी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नशा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसे देखते हुए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
युवा समझें, अपराध का सफर जेल में जाकर खत्म
डीजीपी ने कहा कि अपराधी सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके युवाओं को अपने साथ जोड़ रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं व उनके माता-पिता को समझने की जरूरत है कि अपराध का सफर जेल में जाकर खत्म होता है। उन इलाकों में पर फोकस करेगी जहां ज्यादा अपराध पनप रहा है।
उद्योगपति, शिक्षाविद्, व्यापारी, वकील व डॉक्टरों के साथ की बैठक
डीजीपी ने डीसी कांफ्रेंसिंग हॉल में शहर के उद्योगपति, शिक्षाविद्, वकील, व्यापारी व डॉक्टरों सहित अन्य वर्ग के विशेष लोगों के साथ बैठक की। न केवल शहर की कानून व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया, बल्कि सुझाव भी लिए। बैठक में सुपवा के वीसी डा. अमित आर्य, एमडीयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत, उद्योगपति राजेश जैन, जगमोहन मित्तल, बार के प्रधान दीपक हुड्डा, डॉक्टर आदित्य बतरा व अन्य प्रभावशाली व्यक्ति भी मौजूद रहे।
#ThreatCallsDown #CrimeReduction #GangsterDeportation #LawEnforcement #DGPUpdates #PublicSafety #CrimeStatistics #CommunitySafety #GangViolence #InternationalCooperation #SafetyFirst #SecurityMeasures #ReduceCrime #CrimeFighters #GangControl #LawAndOrder #CitizensSafety #DeportationSuccess #SafeCommunities