क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मी की जान

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश पुलिस को देखते ही चलाई गोलियां

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हरियाणा के हजारों कर्मचारी होंगे पक्के

Police Encounter : 2026 हरियाणा में बदमाशों पर और विशेष तौर पर बदमाशों की टांगों पर भारी पड़ रहा है। करनाल में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। सीआईए-2 (CIA-2) की टीम के साथ यह एनकाउंटर मधुबन थाना क्षेत्र के बजीदा जाटान रोड पर हुआ। दोनों बदमाशों का संबंध किसी बड़े गैंग से बताया जाता है।

पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की रेड

पुलिस के अनुसार उसे गुप्त सूचना मिली थी कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर ली और जब उन्होंने बाइक पर सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी की छाती को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण जवान की जान बच गई।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 अवैध पिस्टल और 100 से ज्यादा जिंदा कारतूस (गोलियां) बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस की कड़ी निगरानी में उनका उपचार जारी है।

3 साल पहले संसद में पास हुआ महिला आरक्षण बिल आधी रात को किया लागू

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और पहले भी कई अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। घटना के बाद डीएसपी सतीश गौतम और फॉरेंसिक (FSL) की टीमें मौके पर साक्ष्य जुटाने पहुंचीं और आगे की तफ्तीश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button