
Haryana News: विदा हो रहा 2025 हरियाणा में लगातार हत्याओं की वारदात लेकर आ रहा है। बीती रात पानीपत, हांसी और रोहतक जिले में एक-एक हत्या की वारदात सामने आई है। हांसी में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद सुसाइड कर लिया। पानीपत में एक व्यक्ति ने औरतों पर सत्य कसने से रोकने पर एक युवक को सूंआ घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। रोहतक में एक ढाबा संचालक की गलत हत्या कर दी गई।
पति ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर लिया सुसाइड
हांसी में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। दंपती की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को महिला का शव जमीन पर, जबकि युवक का शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि इन दोनों की 6 साल पहले शादी हुई थी। मृतक राकेश कुमार हांसी शहर में एक फैक्ट्री में काम करता था। दोनों पति-पत्नी की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। इनकी दो लड़कियां हैं, जिनके सिर से अब मां-बाप का साया उठ चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में अभी यह पता लगा है कि राकेश ने अपनी पत्नी की हत्या करके खुद को फांसी लगा ली। सोमवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों ने कमरे में दोनों के शव देखे तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। वहीं, सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह का कहना है कि मामले में अभी जांच की जा रही है व साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में लाकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

रोहतक के हसनगढ़ में होटल संचालक की हत्या
रोहतक के गांव हसनगढ़ के समीप अज्ञात हमलावरों ने एक होटल मालिक की तेजधार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार गांव हसनगढ़ निवासी गुलाब सिंह गत देर रात अपने होटल से मोटरसाइकिल पर घर की तरफ जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंककर मौके से फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने परिजनों को सूचना दी कि गुलाब सिंह लहुलूहान हालत में सड़क किनारे पड़ा है। मामले का पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गुलाब सिंह को खरखौदा स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआवना किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पानीपत में सूआ घोंपकर हत्या, हत्यारा कसता था घर की औरत पर फब्तियां
पानीपत शहर की जसबीर कॉलोनी में शाम करीब पौने सात बजे राकेश कुमार (35) को बर्फ का सूआ गर्दन घोंप मौत के घाट उतार दिया। कॉलोनी के लिए एक युवक ने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया है। दोनों के बीच रविवार को दिन के समय भी परिवार की महिला को फब्तियां कसने पर कहासुनी हुई थी। शहर में तीसरे दिन हत्या की वारदात के बाद लोगों को जान माल की चिंता सताने लगी है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। हत्या की वारदात रविवार सायं करीब पौने सात बजे की है। तहसील कैंप थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शिवकुमार ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। उनके चचेरे भाई राकेश कुमार जसबीर कॉलोनी में किराये पर रहते थे। वह एक फैक्टरी में काम करते थे। कॉलोनी का अमन उनके परिवार की एक महिला पर फब्तियां कसता था। उन्होंने उनको कई बार टोका था। आरोपी इसके बाद भी बाज नहीं आ रहा था। वे रविवार को भी अमन को समझा रहे थे। राकेश भी वहां आ गया था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। अमन ने राकेश की गर्दन में बर्फ तोड़ने वाला सूआ मार दिया। वह गर्दन में सूआ लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला नागरिक अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।