ताजा समाचारहरियाणा

राम रहीम को 15वीं बार पैरोल, सिरसा डेरा में गुजारेगा 40 दिन

राम रहीम को 15वीं बार पैरोल, सिरसा डेरा में गुजारेगा 40 दिन

Satyakhabarindia

Satya Khabar

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रामरहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। 15वीं बार रविवार शाम या सोमवार सुबह जेल से बाहर आएगा और कड़ी सुरक्षा में सिरसा डेरे के लिए रवाना होगा। पुलिस ने जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पिछली बार अगस्त 2025 में 40 दिन के पैरोल पर रामरहीम जेल से बाहर आया था। पैरोल की यह अवधि सिरसा डेरे पर व्यतीत की गई थी। अबकी बार भी 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में कटेगी।
राम रहीम को बलात्कार और हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी, लेकिन उनकी बार-बार पैरोल पर सवाल खड़े हुए हैं। राम रहीम की रिहाई से उसके अनुयायी खुश हैं, लेकिन कई लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसकी पैरोल को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग इसे कानून का दुरुपयोग मानते हैं, जबकि डेरा समर्थक इसे उनके गुरु की वापसी के रूप में देखते हैं. यह पैरोल 40 दिनों तक चलेगी, जिस दौरान राम रहीम सिरसा में रहेगा।

HCS प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणाम को लेकर दाखिल सभी याचिकाएं खारिज

2025 में तीन बार जेल से बाहर आया राम रहीम

जेल से एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पेरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि पेराेल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है। 2025 में राम रहीम तीन बार फरवरी व अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो व अगस्त में 40 दिन की पेरोल पर बाहर आया था। साथ ही 2017 से अब तक 14 बार पेरोल या फरलो मिल चुकी है। अब 15वीं बार जेल से बाहर आएगा।
गुरमीत राम रहीम की पैरोल का सिलसिला पहले भी विवादों में रहा है। हर बार उसकी रिहाई का समय चुनावों या अन्य बड़े आयोजनों के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, इस बार पैरोल का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। उसकी रिहाई को लेकर विपक्षी दल अक्सर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। फिर भी, कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी पैरोल को मंजूरी दी गई।

नशा तस्कर को पकड़ने आई सीआईए पुलिस पर महिलाओं ने बोला धावा, आरोपी को छुड़वाया

कब-कब जेल से बाहर आया राम रहीम?

अक्टूबर 2020: 1 दिन की पैरोल, मेडिकल जांच के लिए
मई 2021: 12 घंटे की पैरोल, अपनी बीमार मां से मिलने के लिए
फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो, गुरुग्राम में परिवार से मिलने के लिए। यह पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले थी
जून 2022: 30 दिन की पैरोल, हरियाणा नगर निगम चुनाव से पहले
अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल, हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव से पहले
जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल
जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल, हरियाणा पंचायत चुनाव से पहले
नवंबर 2023: 29 दिन की पैरोल, राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले
जनवरी 2024: 30 दिन की पैरोल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले
अप्रैल 2024: 21 दिन की फरलो
अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के बाद
जनवरी 2025: 30 दिन की पैरोल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले
अप्रैल 2025: 21 दिन की फरलो, डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह के दौरान
अगस्त 2025: 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरे पहुंचा
जनवरी 2026: 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरा में रहेगा

कुरुक्षेत्र और पंचकूला में बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button