‘कॉकरोच की मां’ गेस्ट टीचर सस्पेंड
बोली, मुझे नहीं पता था कि वहां (विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए) नहीं जा सकते

सत्य खबर हरियाणा
Mother of Cockroach Suspend : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पर हरियाणा की महिला गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड किया है। रोहतक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी किया। विभाग ने आधिकारिक आदेश में कारण स्पष्ट नहीं किया, लेकिन आचरण नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया है। रोहतक के ज़िला एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफ़िसर ने बुधवार को टीचर सुलेखा दलाल को 8 जून से सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए न तो अनुमति ली गई और ना ही अवकाश लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, जिस प्रदर्शन में वह शामिल हुईं वह सरकार विरोधी था, जिसे निलंबन का आधार माना जा रहा है। प्रदर्शन के अगले ही दिन विभाग ने उनसे टेलीफोन पर स्पष्टीकरण मांगा था. सुलेखा दलाल रोहतक के रैनकपुरा स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में गेस्ट टीचर के तौर पर कार्यरत हैं। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तय किया गया है। आदेश के अनुसार, वह बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।
बहादुरगढ़ निवासी सुलेखा दलाल राजनीति, भजन गायन और सोशल मीडिया गतिविधियों में भी सक्रिय हैं।
खास बात यह है कि जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुलेखा दलाल का बोलते हुए एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था. वायरल वीडियो क्लिप में दलाल ने कहा, “यह एक लड़ाई है। इस बार यह ‘करो या मरो’ की लड़ाई है। अब “कॉकरोच की मां” मैदान में उतर चुकी है। हम किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। हम अपने बच्चों के साथ हैं। एक मां पूरे देश की मां होती है।”
जब उनसे उनके सस्पेंशन के बारे में पूछा गया, तो सुलेखा दलाल ने कहा कि उन्हें इसकी वजह नहीं पता। उन्होंने कहा, “मैं पिछले कई सालों से काम कर रही हूं। मुझे नहीं पता था कि वहां (विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए) नहीं जा सकते। मुझे लगता है कि कम से कम मुझे सस्पेंड करने से पहले इसकी वजह बताई जानी चाहिए थी।” टीचर ने बताया कि उनके ग्रेजुएट बेटे ने एक भर्ती परीक्षा दी थी जिसमें कथित तौर पर गड़बड़ियां हुई थीं। उन्होंने कहा कि इसलिए, मेरा बेटा और एक अभिभावक के तौर पर मैं भी इससे प्रभावित हूं। उन्होंने आगे कहा, मैं वहां (विरोध प्रदर्शन में) सिर्फ़ एक चिंतित मां के तौर पर गई थी। मैंने एक मां का दर्द बयां किया। मैं किसी पार्टी या ग्रुप से जुड़ी हुई नहीं हूं और ना ही मैं किसी के साथ जुड़ने के लिए गई थी।
#HaryanaNews #Rohtak #SulekhaDalal #GuestTeacher #EducationUpdates #TeacherSuspension #Cockroaches #SchoolNews #LocalNews #HaryanaEducation #TeacherIssues #EducationReform #HaryanaTeachers #NewsUpdate #SuspensionNews #CommunityResponse #PublicInterest #EducationMatters #HaryanaGovernment #TeacherAccountability