कांग्रेस सिर्फ सवाल उठाती रही, जनता ने वोट से जवाब दिया : कार्तिकेय शर्मा
कहा, मनरेगा के नाम परिवर्तन पर महात्मा गांधी को भी नहीं होता एतराज

सत्य खबर हरियाणा
MP Kartikey Sharma : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जींद में कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ सवाल उठाना है, जबकि देश की जनता उनके कार्यकाल को देख चुकी है और उन्हें वोट की चोट से जवाब दे चुकी है।
कार्तिकेय शर्मा ने मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि योजना में घोटालों की शिकायतें आ रही थीं, जिन्हें दूर करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा में बदलाव किए गए और VB G RAM G योजना लाई गई है।
उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी स्वयं भगवान राम के सबसे बड़े अनुयायी थे। ऐसे में अगर योजना के नाम में बदलाव किया जाता है, तो हमें नहीं लगता कि खुद गांधी जी को भी कोई आपत्ति होती।” सांसद ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा में ऐसे प्रावधान किए हैं, जिससे लंबे समय तक गरीबों को वास्तविक लाभ मिल सके।
बजट पर कांग्रेस को घेरा
बजट पर बोलते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पहले की सरकारें बजट शाम 5 बजे इसलिए पेश करती थीं, क्योंकि उस समय इंग्लैंड में दोपहर होती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल पुरानी इस परंपरा को तोड़ा और देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालने का काम किया।
उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार का बजट किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के हित में होगा।
UGC कानून पर संयम
यूजीसी कानून पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है, ऐसे में कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि रविवार देश के लिए अहम दिन है, क्योंकि इसी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी।
#CongressQuestions #PublicVotes #KartikeyaSharma #ElectionResponse #VoteImpact #PoliticalParticipation #DemocracyInAction #VoterVoices #MobilizeThePublic #PoliticsAndVotes #Accountability #CivicEngagement #Elections2023 #VoteForChange #CitizensSpeak #DemocraticProcess #EngageWithPolitics #PublicOpinion #VoteYourPower