ताजा समाचार

मिशन अग्निपथ : अग्निवीरों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरु

अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली मुख्यालय भर्ती क्षेत्र अंबाला के तत्वावधान में सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी द्वारा अग्निवीर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो गई है जो 3 सितंबर तक जारी रहेगी।

Satyakhabarindia

निदेशक भर्ती कर्नल आनंद साकले ने जानकारी देते हुए बताया है कि उम्मीदवार सभी निर्देशों को अच्छी तरह ध्यान से पढ़ें। अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी का अधिसूचना www.joinindianarmy.nic.in पर प्रकाशित कर दी गई है।

 

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को परेशान करने पर कोच बर्खास्त

उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती के तहत हरियाणा के रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ के उम्मीदवार अग्निवीर जनरल ड्यूटी (सभी शस्त्र), अग्निवीर तकनीकी (सभी शस्त्र), अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी (सभी शस्त्र), अग्निवीर ट्रेड्समैन 10 वीं पास (सभी शस्त्र) और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8 वीं पास (सभी शस्त्र) श्रेणियों के पंजीकरण 3 सितंबर तक कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को अपना आधार कार्ड और शिक्षा प्रमाण पत्र साथ रखने से आसानी होगा। उम्मीदवारों को अपना व्यक्तिगत ईमेल आईडी और मोबाइल नम्बर रजिस्टर करना होगा जिस पर भावी सभी सूचनाएं उपलब्ध होगी। अपने सारे दस्तावेज व प्रमाण पत्र डीजी लॉकर पोर्टल पर अपलोड करने से उम्मीदवारों को पंजीकृत करने में सुविधा होगी।

बेटी को फंदा लगाकर दंपति ने फंदे पर झूल दी जान

Back to top button