ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में तापमान 39 पार, आज और वृद्धि की संभावना

दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी, लेकिन अभी पारा सामान्य के आसपास

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : प्रदेश में गर्मी अब अपना रंग दिखाने लगी है। दिन के साथ-साथ अब रात भी गर्म होने लगी है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए साफ किया है कि हरियाणा में इसी प्रकार की बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। कल दिन का तापमान फरीदाबाद में 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात के तापमान में भी रिद्धि दर्ज की गई है। नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हांसी और हिसार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और इस दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के पंचकूला यमुनानगर मेवात पलवल फरीदाबाद और गुरुग्राम में 18 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। यमुनानगर में बिजली चमकने और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग 17 और 18 अप्रैल को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में दिन का तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में आंशिक बादल और हल्की हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी या बादल छाने की स्थिति बन सकती है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम मिला-जुला रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान करीब 36-37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को परेशान करने पर कोच बर्खास्त

हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा में कल दिन में अधिकतम तापमान में मौसम दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन यह है सामान्य के आसपास बना हुआ है। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर चला गया, इनमें हिसार (38.8), भिवानी (39.0), गुरुग्राम (39.0), फरीदाबाद (39.4), सिरसा (38.9), सोनीपत (38.5) और रोहतक (38.5) शामिल हैं। प्रदेश की यमुनानगर को छोड़ दें तो कहीं भी तापमान 36 डिग्री से कम दर्ज नहीं हुआ है। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भिवानी में 36.5, अंबाला में 36.7, झज्जर में 37, पलवल में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

बेटी को फंदा लगाकर दंपति ने फंदे पर झूल दी जान

प्रदेश में रात के तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान करनाल में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। ‌ मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में 20.2, हिसार में 17.0, रोहतक में 19.0, चरखी दादरी में 20.5, गुरुग्राम में 17.4, झज्जर में 17.3, जींद में 17.1, मेवात में 17.8, रेवाड़ी में 17.6, सिरसा में 17.7, सोनीपत में 16.5, यमुनानगर में 16.6, महेंद्रगढ़ में 16.7, पलवल में 18.3 और सिरसा में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एचएयू ने जारी की एडवाइजरी

एचएयू, हिसार ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की कटाई सुबह-शाम करें। तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए फसल को सुरक्षित रखें। पशुओं को धूप से बचाएं और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें। सब्जियों व फलों की फसलों में जरूरत के अनुसार सिंचाई जारी रखें।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 15 और 16 अप्रैल को मौसम पूरी तरह साफ और खुश्क रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

17 और 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। साथ ही राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण मौसम का मिजाज बदलेगा। इस बदलाव के चलते राज्य में आंशिक बादलवाई, हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।

हरियाणा में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू, अभ्यार्थियों का पीएमटी टेस्ट होने लगा

#TemperatureCrosses39 #HaryanaWeather #HeatWave #RisingTemperatures #WeatherAlert #SummerHeat #HighTemperatures #HeatWarning #StayHydrated #WeatherUpdate #ClimateChange #HotWeather #ExtremeHeat #Forecast #Haryana #HealthTips #HeatSafety #ClimateCrisis #WeatherConditions #HotDay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button