राष्‍ट्रीय

Bihar Elections 2025: सर्वे रिपोर्ट्स ने बदला सियासी समीकरण, NDA आगे लेकिन एक सर्वे ने मचाई हलचल

Satyakhabarindia

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जारी विभिन्न एग्जिट पोल्स और सर्वे रिपोर्ट्स ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। जहां ज़्यादातर सर्वे में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं एक सर्वे ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। “जर्नो मिरर” (Journo Mirror) के सर्वे के अनुसार इस बार जनता बदलाव के मूड में है और महागठबंधन (GGB) को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। इस सर्वे ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है, क्योंकि अब तक लगभग सभी रिपोर्ट्स NDA को आगे दिखा रही थीं।

जर्नो मिरर सर्वे ने बदला समीकरण, महागठबंधन को बहुमत की भविष्यवाणी

जर्नो मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि NDA को केवल 100 से 110 सीटों पर सीमित बताया गया है। यह आंकड़े बाकी सभी सर्वे रिपोर्ट्स के बिल्कुल विपरीत हैं। सर्वे का दावा है कि बिहार की जनता इस बार बदलाव चाहती है, और राज्य में एक नई राजनीतिक दिशा देखने को मिल सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि यह सर्वे सही साबित होता है, तो यह बिहार की सत्ता समीकरण को पूरी तरह बदल देगा।

साइबर ठगी मामले में CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, जमानत खारिज
साइबर ठगी मामले में CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, जमानत खारिज

Bihar Elections 2025: सर्वे रिपोर्ट्स ने बदला सियासी समीकरण, NDA आगे लेकिन एक सर्वे ने मचाई हलचल

अन्य सर्वे रिपोर्ट्स में NDA की मजबूत बढ़त

दूसरी ओर, प्रमुख सर्वे एजेंसियां जैसे P-Marq, People’s Pulse, DV Research, Matrize IANS, Chanakya, Poll Diary, और Praja Poll Analytics ने NDA को बहुमत के आसपास या उससे ऊपर दिखाया है। इन सर्वेक्षणों के मुताबिक, NDA को 130 से 209 सीटों के बीच और महागठबंधन को 32 से 108 सीटों तक मिलने का अनुमान लगाया गया है।

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी
स्रोत NDA महागठबंधन (GGB) अन्य
Matrize IANS 147–167 70–90 2–6
Chanakya 130–138 100–108 3–5
Poll Diary 184–209 32–49 1–5
Praja Poll Analytics 186 50 7
Polstrat 133–148 87–102 3–5
TIF Research 145–163 76–95 0–1
JVC 135–150 88–103 3–6
People’s Insight 133–148 87–102 3–6
People’s Pulse 133–159 75–101 2–13
P-Marq 142–162 80–98 1–7
DV Research 137–152 83–98 3–12
Journo Mirror 100–110 130–140 3–7
Poll of Polls (औसत) 131–157 80–93 3–6

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि ज्यादातर सर्वेक्षणों में NDA बढ़त बनाए हुए है, लेकिन जर्नो मिरर की रिपोर्ट ने राजनीतिक समीकरण में अनिश्चितता ला दी है।

2020 के चुनाव परिणाम और राजनीतिक पृष्ठभूमि

अगर 2020 के विधानसभा चुनावों की बात करें, तो NDA गठबंधन ने 125 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। BJP ने 74, JDU ने 43, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 4 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने 4 सीटें जीती थीं। वहीं, महागठबंधन में RJD ने सबसे अधिक 75 सीटें हासिल की थीं, जबकि कांग्रेस को 19, CPI (ML) को 12 सीटें और अन्य दलों को कुल 5 सीटें मिली थीं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार के चुनाव में जातीय समीकरण, रोजगार, और महंगाई जैसे मुद्दे अहम भूमिका निभाएंगे। अगर जर्नो मिरर का अनुमान सही साबित होता है, तो बिहार की सत्ता में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

NEET री-एग्जाम से पहले देहरादून में छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट से खुलासा
NEET री-एग्जाम से पहले देहरादून में छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट से खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button