राष्‍ट्रीय

HTET: 14 प्रतिशत परीक्षार्थी पास, HBSE ने 101 दिन बाद किया परिणाम घोषित

Satyakhabarindia

लम्बे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे HTET के परीक्षार्थियों के खुशखबरी आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार करीब 14 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा व उप अधीक्षक सतीश कुमार ने शिक्षा बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर वीडियो डालकर रिजल्ट की घोषणा की। शिक्षा बोर्ड ने इस बार बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए ही HTET का रिजल्ट जारी किया है। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में करीब 47 हजार परीक्षार्थी ही सफल हो पाए। लेवल-1 का परीक्षा परिणाम 16.2, लेवल-2 का परीक्षा परिणाम 16.4 व लेवल-3 का परीक्षा परिणाम 9.6 प्रतिशत रहा।

HTET: 14 प्रतिशत परीक्षार्थी पास, HBSE ने 101 दिन बाद किया परिणाम घोषित

साइबर ठगी मामले में CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, जमानत खारिज
साइबर ठगी मामले में CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, जमानत खारिज

परीक्षा के 101 दिन बाद रिजल्ट आया

HTET के करीब 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने 30-31 जुलाई को एग्जाम दिया था और उन्हें रिजल्ट का इंतजार था। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एक महीने में परिणाम जारी करने की बात कही थी, लेकिन 3 महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं हुआ। अब परीक्षा के 101 दिन बाद परिणाम घोषित किया गया है।

किस कैटेगरी में कितने अभ्यार्थी

पीजीटी लेवल-3 के लिए एक लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा कुल एक लाख 559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, टीजीटी लेवल-2 के लिए 2 लाख एक हजार 517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और परीक्षा एक लाख 67 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी। पीआरटी लेवल-1 के लिए 82 हजार 917 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा में 66 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button