ताजा समाचार

कांग्रेस की रैली से फिर गर्माया हरियाणा में वोट चोरी का मामला भाजपा ने कहा अगर वोट चुराते तो सात सीट बहुत कम मार्जन से नहीं हारते

कांग्रेस की रैली से फिर गर्माया हरियाणा में वोट चोरी का मामला भाजपा ने कहा अगर वोट चुराते तो सात सीट बहुत कम मार्जन से नहीं हारते

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

Vote Chor Gaddi Chhod : कांग्रेस द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और रामलीला मैदान में आयोजित ने एक बार फिर इस मुद्दे पर हरियाणा के राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा करने का काम किया है।
एक ओर जहां कांग्रेस हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी होने और प्रदेश में आठ विधानसभा सिम केवल 22779 वोटो से हारने की बात कर रही है वहीं भाजपा का कहना है कि अगर उसे केवल 10 वोट और मिल जाते तो उसे 7 विधानसभा सीट और मिल जाती।

वह सीट जहां कांग्रेस थोड़े वोटों से हारी

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को परेशान करने पर कोच बर्खास्त

उचाना में भाजपा के देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों से हराया। इनेलो के आदित्य देवीलाल ने डबवाली सीट पर कांग्रेस के अमित सिहाग को 610 मतों से हराया। दादरी में भाजपा के सुनील सतपाल सांगवान ने कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1,957 मतों से हराया। असंध में कांग्रेस के शमशेर गोगी को भाजपा के योगेंद्र राणा ने 2306 मतों से हराया। अटेली में भाजपा की आरती राव ने कांग्रेस के अतरलाल को 3085 मतों से हराया। होडल में हरियाणा कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष उदयभान भाजपा के हरजिंदर सिंह से 2595 मतों से चुनाव हार गए। महेंद्रगढ़ में कांग्रेस के राव दान सिंह भाजपा के कंवर सिंह से 2648 मतों के अंतर से चुनाव हारे। राई में भाजपा की कृष्णा गहलावत ने कांग्रेस के जयभगवान अंतिल को 4673 मतों से हराया। खरखौदा में भाजपा के पवन खरखौदा ने कांग्रेस के जयवीर वाल्मीकि को 5635 मतों के अंतर से हराया।

वह सीट जहां BJP थोड़े वोटों से हारी

लोहारू में कांग्रेस के राजबीर फरटिया ने भाजपा के जय प्रकाश दलाल को 792 वोटों से हराया। आदमपुर में कांग्रेस के चंद्र प्रकाश ने भाजपा के भव्य बिश्नोई को 1,268 मतों के अंतर से हराया। पंचकूला में कांग्रेस के चंद्र मोहन बिश्नोई ने भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता को 1,997 मतों के अंतर से हराया। सढ़ोरा में कांग्रेस की रेणुबाला ने भाजपा के बलवंत सिंह सढ़ोरा को 1699 मतों के अंतर से हराया। रोहतक में कांग्रेस के बीबी बत्रा ने भाजपा के मनीष ग्रोवर को 1341 मतों से हराया।थानेसर में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा ने भाजपा के सुभाष सुधा को 3243 मतों से हराया। फतेहाबाद में कांग्रेस के बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भाजपा के चौधरी दूड़ाराम को 2252 मतों से हराया।

बेटी को फंदा लगाकर दंपति ने फंदे पर झूल दी जान

क्या कहती है भाजपा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि वोटों की चोरी सिर्फ हार को छिपाने का बहाना है। यदि वोटों की चोरी हुई होती तो भाजपा सात सीटें इतने मामूली अंतर से क्यों हारती?

क्या कहती है कांग्रेस

हरियाणा में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू, अभ्यार्थियों का पीएमटी टेस्ट होने लगा

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में हर आठवां वोट फर्जी था। उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर हरियाणा की कोने-कोने में गए हैं और हरियाणा का हर नागरिक चाहता है कि यह सरकार भंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलकर, ईवीएम में गड़बड़ी करके और वोट प्रतिशत बढ़ाकर भारी गड़बड़ी की है, जिसके माध्यम से भाजपा की सरकार बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button