सद्भावना यात्रा में सभी बापू-बेटा और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे : बीरेंद्र सिंह बोले, मैं और हुड्डा रिश्तेदार अपनी सहमति बना लेंगे
सद्भावना यात्रा में सभी बापू-बेटा और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे : बीरेंद्र सिंह बोले, मैं और हुड्डा रिश्तेदार अपनी सहमति बना लेंगे

Satya Khabar Panchkula
Ex Cabinet Ministers Birender Singh: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने उनके पलवल दौरे के दौरान हुड्डा खेमें के उदयभान करण सिंह दलाल और रघुवीर सिंह तेवतिया के शामिल नहीं होने पर कहा कि हुड्डा और वह तथा हुड्डा और दलाल आपस में रिश्तेदार हैं, अपनी सहमति हम बना लेंगे। कांग्रेस पर बापू बेटा की राजनीति के आरोपों और उनके बीरेंद्र से दूरी बनाए जाने पर उन्होंने कहा, “मैंने छह साल पहले चुनावी राजनीति न करने का ऐलान किया था, लेकिन यह नहीं कहा कि मैं राजनीति से पूरी तरह दूर हो जाऊंगा। मैं कांग्रेस को मजबूत करने का हर प्रयास करूंगा। इस यात्रा में सभी बापू-बेटा (भूपेंद्र-दीपेंद्र) और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। यह यात्रा राहुल गांधी से सलाह-मशवरा करके बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जा रही है।”
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा ने देश की सेना को कमजोर करने का कार्य किया और अग्निवीर योजना से युवाओं के साथ अन्याय किया। भाजपा ने एमएसपी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया और गरीबों पर कुठाराघात किया। इस प्रकार की राजनीति अब देश में नहीं चलेगी।”
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, “हरियाणा में भाजपा का कोई हथियार काम नहीं आया, तो उन्होंने धर्म और सम्प्रदाय की राजनीति शुरू कर लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया। भाजपा ने प्रदेश के सामाजिक ढांचे को तोड़ा। प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को फिर से मजबूत करने के लिए राहुल गांधी के मार्गदर्शन में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह सद्भावना पदयात्रा निकाल रहे हैं।”
पलवल जिले के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने बताया कि, “यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। पलवल जिले में इस यात्रा का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। सद्भावना यात्रा का मुख्य लक्ष्य प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना और लोगों के बीच भाईचारा कायम करना है। यह पदयात्रा हरियाणा में कांग्रेस की सकारात्मक छवि बनाने और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।”
पलवल में सद्भावना यात्रा का कार्यक्रम
सद्भावना यात्रा 4 जनवरी को पलवल जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। 4 और 5 जनवरी को होडल में, 6 और 7 जनवरी को हथीन में तथा 8 और 9 जनवरी को पलवल में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। यह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांवों से निकलकर लोगों से जनसंपर्क करेगी।”