ताजा समाचार

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगा इतना इजाफा

Satyakhabarindia

8th Pay Commission Update: 2025 की शुरुआत में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी गई थी। अभी सरकार 8वें वेतन आयोग पर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही अप्रैल में 8वें वेतन आयोग का गठन करेगी जो एक अहम तोहफा साबित होगा।

सबके मन में सवाल उठता है कि 8वां वेतन लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में कितने हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी? ऐसे कई अनसुलझे सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं।

क्या आप जानते हैं कि सैलरी बढ़ाने का पैमाना फिटमेंट फैक्टर होता है? ऐसे में नए केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी होगी? आप नीचे पूरा कैलकुलेशन समझ सकते हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : पूरे नैटवर्क को कंट्रोल कर रहा था रिभव ऋषि

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8वें वेतन आयोग से फिटमेंट फैक्टर अहम भूमिका निभाता नजर आएगा, जिसके आधार पर सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था।

आठवें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 2.86 किए जाने की संभावना है। फिटमेंट फैक्टर 2.86 होने पर मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी। इस हिसाब से वेतन में 33,480 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

सिस्टम से हारी महिला मुख्यमंत्री के सामने बोली, अब जहर पीने के सिवाय कोई रास्ता नहीं

बढ़ा हुआ वेतन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बूस्टर डोज की तरह होगा। डीए का होगा विलय आठवें वेतन आयोग में कई अहम बदलाव होने की उम्मीद है। मौजूदा डीए को बेसिक सैलरी में विलय किया जा सकता है। यह फैसला कर्मचारियों के वेतन को और बढ़ाने का काम करेगा।

सबसे खास बात यह है कि डीए का प्रतिशत भी बेसिक सैलरी में जोड़ा जाएगा। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को डीए का 55 फीसदी दिया जाता है। पहले कर्मचारियों को 53 फीसदी डीए मिलता था। अगर इसे विलय कर दिया जाए तो कुल सैलरी में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

कितने साल से है आयोग? जानकारी के लिए बता दें कि भारत में हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

कांग्रेस 11 साल में हारी 95 चुनाव, जनादेश का सम्मान करना सीखे : अनिल विज

7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 को लागू किया गया था। इस हिसाब से 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को दस साल पूरे कर लेगा। इसके लागू होते ही सैलरी में चीते की तरह उछाल आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button