बेटा नहीं होने से परेशान मां दो बेटियों के साथ कूदी रेल के सामने, मां और एक बेटी की मौत
चार बेटियों की मां थी मृतका

सत्य खबर, हिसार
Sucide : दिल्ली-हिसार रोड़ पर स्थित गांव मय्यड़ के रेलवे ट्रैक पर हिसार के गांव भागना की एक महिला ने अपने दो बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे महिला व उसकी छह वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
बताया गया है कि महिला ने हांसी से हिसार जा रही मालगाड़ी के आगे आकर जान दी। बाद में पुलिस ने पहचान करने के लिए आसपास के गांव के लोगों को मौके पर बुलाया। जिससे उसकी पहचान गांव भागना की महिला के रूप में हुई।
हांसी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मय्यड़ के पास आज एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना में महिला और एक 6 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 वर्षीय दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला की चार बेटियां थीं और कथित तौर पर बेटा न होने से महिला परेशान थी।
घटना मय्यड़ और रामायण रेलवे स्टेशन के बीच की है। मृतक महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष थी और इस घटना में महिला की एक 6 साल की बेटी की भी मौत हुई है। इस घटना में घायल दूसरी बेटी की उम्र 3 साल बताई गई है, जिसे हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेटा न होने से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। वहीं, मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी के बाद परिजन में मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल सही कारणों का पता नहीं लगा है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का पता लगेगा। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला की 4 बेटियां हैं।