ताजा समाचार

हरियाणा में मानसून आज से फिर सक्रिय, तीन दिन बरसेंगे बादल, 9 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट मारकंडा के तेज बहाव में टूटा तट

Satyakhabarindia

हरियाणा में आज से मानसून की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है। इन जिलों में इस साल मानसून सीजन में पहले ही सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। जींद, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, फतेहाबाद और हिसार जहां सामान्य से कम से बहुत कम बारिश हुई है, वहां आज भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की माने तो आज भी इन जिलों को बारिश का इंतजार रहने वाला है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अब लगातार चार दिनों तक प्रदेश में बारिश होगी, बारिश के कारण कई नदियों में पानी पहले से ज्यादा नजर आ रहा है। इसके अलावा यमुनानगर के गई गांवों में घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन चार दिनों के दौरान बारिश लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है।

इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश हुई है और सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है। यहां बारिश का आंकड़ा सवा 800 एमएम को पार कर चुका है जबकि सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

प्रदेश के 687 स्कूलों पर लटकी तालाबंदी की तलवार, नहीं कर पाए मान्यता संबंधी दस्तावेज पूरे

मारकंडा का जलस्तर 26 हजार क्यूसेक मानसून के इस सीजन में हुई सामान्य से अधिक बारिश के कारण कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर 26 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। इस्माइलाबाद के नैसी गांव के पास तो तटबंध टूटने से खेतों में पानी भर गया है। वहीं, पंचकूला के मोरनी क्षेत्र से भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें बारिश के कारण नाले में उफान आया हुआ है और इस नाले के बीच से ही स्कूली बच्चों को दूसरे किनारे तक पहुंचाया जा रहा है।

हरियाणा में मानसून आज से फिर सक्रिय, तीन दिन बरसेंगे बादल, 9 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट मारकंडा के तेज बहाव में टूटा तट

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद में यलो अलर्ट है। वहीं, पूर्वानुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में 50 से 75 प्रतिशत व पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

15 अगस्त को सवारी के साथ पटरी पर दौड़ सकती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

रविवार को भी पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी,गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने सोमवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद और कैथल में 50 से 75 प्रतिशत का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। जबकि 5 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में यलो अलर्ट है।

प्रदेश भर के शहरी सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू कर किया विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button