Nayab Saini बोले, भाजपा कर रही किसानों के हितों की रक्षा आज प्रधानमंत्री ने हरियाणा के 15.82 लाख किसानों के खाते में डाली सम्मान राशि
Nayab Saini बोले, भाजपा कर रही किसानों के हितों की रक्षा आज प्रधानमंत्री ने हरियाणा के 15.82 लाख किसानों के खाते में डाली सम्मान राशि

Satya Khabar Panchkula
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और नेतृत्व किसानों के लिए खुशहाली और समृद्धि का नया दौर लेकर आया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पलवल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में आयोजित कार्यक्रम में 21वीं किस्त के तहत किसानों को 18 हजार करोड़ की सम्मान राशि जारी की है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की है। आज हरियाणा के 15 लाख 82 हजार किसानों के खाते में सम्मान राशि डाल दी गई है। पलवल के 74 हजार 299 किसानों के खाते में 14 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक हरियाणा में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों को 7000 करोड रुपए से ज्यादा की राशि मिल चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हरियाणा की सरकार किसानों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में किसानों को फसल बीमा योजना के तहत 15728 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जैविक खेती को भी बढ़ावा देने का निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है
जो अपने किसानों की 24 फसलें MSP पर खरीदने का काम करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस बात को सुनिश्चित की करने का काम किया है कि किसान की फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के अंदर सुनिश्चित हो सके। इसलिए हरियाणा सरकार ने की ई- खरीद एप्लीकेशन की शुरुआत की है।किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ई खरीद एप्लीकेशन द्वारा घर बैठे ई गेट पास बनाने की सुविधा दी गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म करने का काम किया है।सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को और बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने किसानों से पराली नहीं जलाने का आह्वान करते हुए कहा कि पराली न जलाने पर किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। उन्होंने भावांतर भरपाई योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत 20 हजार किसानों को 135 करोड रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बागवानी बीमा योजना भी शुरू की गई है, जिसमें 46 बागवानी फसलें शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि डिजिटल माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ सरल और तेजी से मिल रहा है। जिस कारण हरियाणा का युवा खेती को नवाचार और व्यवसाय के रूप में अपना रहा है।