स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का रिश्ता खत्म, अदालत ने तलाक को दी मंजूरी
पिछले साल दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ करवाई थी एफआईआर

सत्य खबर हरियाणा
Sweety Boora V/s deepak Hooda : हिसार में अर्जुन अवॉर्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है। तलाक का केस लड़ रहे स्वीटी के वकील सुनील तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

हिसार के सेक्टर 1-4 में रहने वाली स्वीटी बूरा की शादी 2022 में रोहतक निवासी दीपक हुड्डा के साथ हुई थी। वर्ष 2025 में दोनों के रिश्तों में खटास आई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौता कराने के लिए महिला थाने में बुलाया तो वहां भी दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद स्वीटी बूरा ने 2025 में तलाक का केस डाला था। फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद तलाक दे दिया है।
बताया कि तलाक पर फैसले के समय दोनों कोर्ट में ही मौजूद थे। स्वीटी ने कोर्ट में कहा कि अब उनका दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है। वहीं, दीपक ने मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, तलाक से पहले स्वीटी ने भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग भी रखी थी। मगर, दोनों के बीच बिना किसी कंपनसेशन के आपसी सहमति से यह तलाक हुआ।

फरवरी 2025 में बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हिसार में पति दीपक हुड्डा पर दहेज उत्पीड़न की FIR कराई थी, जिसमें स्वीटी ने कहा कि पति हुड्डा ने उसके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। शादी के बाद जब मैं ससुराल पहुंची, तो दीपक की बहन ने ताना दिया कि तेरे पिता ने हमारी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया।शादी के बाद उस पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। उसे कहा गया कि वह घर के काम करे। शादी के बाद उसने देखा कि दीपक 5-6 दिन के बाद घर आता है। जब कभी वह उससे पूछती हैं कि वह इतने दिन कहां थे, तो वह गुस्से में आ जाता।
इसके बाद दीपक हुड्डा ने भी स्वीटी बूरा पर रोहतक में फ्रॉड की FIR करा दी। जिसमें आरोप लगाया कि मैंने सेक्टर 1-4 हिसार में एक प्लॉट लिया था। इसकी सारी पेमेंट मैंने की। मगर, प्लाट सिर्फ मेरे नाम के बजाय मेरे और स्वीटी के नाम पर रजिस्टर करा दिया गया। उस वक्त स्वीटी बूरा वहां मौजूद तक नहीं थी। स्वीटी के पिता महेंद्र बूरा ने ब्याज पर देने के बहाने मुझसे लाखों रुपए ठगे। स्वीटी के भाई ने मेरे घर पर रखे 12 लाख रुपए भी ले लिए। स्वीटी की बहन सीवी बूरा ने भी चैंपियनशिप के बहाने करीब 9 लाख रुपए ट्रांसफर कराकर ठग लिए क्योंकि वह ऐसे किसी कंपीटिशन में गई ही नहीं।
#Haryana #SweetyBora #DeepakHooda #DivorceNews #RelationshipEnds #CourtGrantDivorce #CelebrityDivorce #LoveLost #RelationshipUpdate #HaryanaNews #DivorceSettlement #BreakupStory #PopCulture #NewsUpdate #HollywoodGossip #TrendingNow #CoupleNews #LifeAfterDivorce #HaryanaCelebrities