क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

लावारिस हालत में खड़ी मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी पास में पड़ा था रिवाल्वर और स्कूल बैग

हादसा, वारदात या आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Accident or Incident : हरियाणा के समालखा में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नहर के पास एक इलैक्ट्रिक स्कूटी ऑन अवस्था में खड़ी मिली और पास ही एक बैग और रिवाल्वर भी पड़ा था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर आकर स्कूटी को कब्जे में ले लिया है तथा बैग भी कब्जे में लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह कोई हादसा है या बड़ी वारदात।

नारायणा से नामुंडा नहर के पुल के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने संदिग्ध हालत में एक स्कूटी और हथियार पड़ा देखा। डिंडार की तरफ जाने वाले रास्ते पर नहर किनारे एक काली इलेक्ट्रिक स्कूटी ऑन खड़ी थी, जिसकी चाबी भी लगी हुई थी। पास ही एक लाइसेंसी रिवाल्वर और छात्र का बैग मिलने से इलाके में किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई है।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हरियाणा के हजारों कर्मचारी होंगे पक्के

सुबह सैर पर निकले एक राहगीर ने देखा कि स्कूटी का मुंह गन्नौर की तरफ है और वह चालू हालत में खड़ी है। स्कूटी के पास ही एक बैग और रिवाल्वर पड़ी देख उसने तुरंत डायल 112 को फोन किया। सूचना मिलते ही समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए वन (CIA-1) की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई।

रिवाल्वर से फायर होने के निशान

मौके पर एक लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है, जिसकी जांच करने पर पता चला कि उसमें से दो कारतूस चले हुए थे। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 4 जिंदा रौंद (कारतूस) बरामद हुए। बैग के अंदर 12वीं कक्षा की गणित की किताब, एक कॉपी, 4-5 पेन और एक डिब्बी में बंद चश्मा मिला है। मौके से चॉकलेट के रैपर और स्कूटी की रिमोट वाली चाबी भी बरामद हुई है।

सुसाइड, हादसा या वारदात जांच में जुटी टीमें

पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की रेड

नहर किनारे ऑन खड़ी स्कूटी और चले हुए कारतूसों वाली रिवाल्वर मिलने से पुलिस इसे सुसाइड या किसी बड़ी वारदात से जोड़कर देख रही है। 12वीं की किताबें मिलने से अंदेशा जताया जा रहा है कि स्कूटी सवार कोई छात्र हो सकता है। पुलिस अब स्कूटी के नंबर और रिवाल्वर के लाइसेंस के आधार पर मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इलाकों में चलाया सर्च अभियान

समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया है। आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि स्कूटी सवार व्यक्ति नहर में तो नहीं कूदा है। फिलहाल गुमशुदगी की रिपोर्ट और स्कूटी के दस्तावेजों के जरिए पहचान की जा रही है।

3 साल पहले संसद में पास हुआ महिला आरक्षण बिल आधी रात को किया लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button