क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

सोनीपत के जठेड़ी गांव में दिनदहाड़े गैंगवार

जमानत पर बाहर आया युवक गंभीर रूप से घायल

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Crime News : सोनीपत जिले के गैंगस्टर काला जठेड़ी के गांव में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने खेतों की ओर जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

कल तक चाटी भाजपा राज की मलाई और आज बन गए हरियाणा के राहुल गांधी

सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने अशोक उर्फ भूरा नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल अशोक को पहले सोनीपत के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

एक बार फिर टल गया गुरुग्राम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव

जानकारी के मुताबिक अशोक उर्फ भूरा खेतों से ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि अशोक उर्फ भूरा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह गांव के ही राजा नामक युवक की हत्या के मामले में दोषी था और करीब दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुरानी रंजिश के चलते इस हमले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विधानसभा में रागिनी सोनकर का हमला, महिला आरक्षण पर BJP को घेरा
विधानसभा में रागिनी सोनकर का हमला, महिला आरक्षण पर BJP को घेरा

#GangWar #BroadDaylight #JathediVillage #Sonipat #CrimeNews #ViralVideo #RealLifeDrama #GangViolence #BreakingNews #SafetyFirst #PublicSafety #WatchNow #CurrentEvents #LocalNews #StreetCrime #UrbanViolence #CommunityWatch #ViolentEncounters #CrimeReport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button