Haryana News: सब्सिडी से लेकर खाद संकट तक, टिफिन बैठक में भाजपा किसान मोर्चा ने खोले कई राज

Haryana News: भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सचिव एवं प्रभारी किसान नेता दिनेश पुजारा ने कहा है कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसान हितैषी सरकार काम कर रही हैं। भाजपा सरकारों ने किसान सम्मान निधि, क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, भावान्तर भरपाई योजना के अंतर्गत किसानों को स्वावलंबी बनाने का कार्य शुरू किया है। मत्सय पालन व पॉल्ट्री फ़ार्म पर सब्सिडी देकर किसानों की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ट्रैक्टर उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार ने किसानों की पोर्टल के अनुसार खाद न देने व खाद के साथ ज़बरदस्ती पैस्टीसाईट व दवाई दुकानदारों द्वारा देने जैसी समस्याओं को भी सुना व मुख्यमंत्री के माध्यम से समाधान कराने की बात कही।

वह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की टिफ़िन बैठक में बोल रहे थे। यह बैठक जिला महामंत्री राजबीर खोखर के निवास स्थान पर हुई। दिनेश पुजारा ने बताया कि आज की बैठक का मूल उद्देश्य समाज में समरसता का भाव लाना था। समाज में ऊंच नीच को ख़त्म करना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को बढ़ावा देने का काम किसान टिफ़िन बैठक में किया गया। जिसमें समाज में किसानों के माध्यम से भाईचारे को मजबूत करने का काम किया गया। सभी किसान कार्यकर्ता अपने अपने घरों से अपना टिफ़िन लेकर आए थे। सबने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को टीवी पर सुना तत्पश्चात मिलकर सहभोज किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण सैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गोन्दर, जिला महामंत्री राजबीर खोखर व धर्मपाल मोहडी, मांगेराम पहलवान व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।