हरियाणा

Haryana News: प्रदेश के 12 जिलों में डेंगू, मलेरिया और स्किन-एलर्जी का प्रकोप, बाढ़ के बाद के हालात

Satyakhabarindia

Haryana News: हरियाणा के 12 जिलों झज्जर, फतेहाबाद, जींद, करनाल, सिरसा, कैथल, यमुनानगर, हिसार, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र और भिवानी में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पहले इन 12 जिलों में औसत 3,350 ओपीडी रोजाना की थी। लेकिन अब सितंबर के 13 दिन में ये आंकड़ा प्रतिदिन तीन गुना होकर 10,053 तक पहुंच रहा है। इसके पीछे बाढ़ को प्रमुख कारण के रूप में देखा जा रहा है।

हरियाणा में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसके बाद अब बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में डेंगू, मलेरिया, चर्म रोग और अन्य बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

कांग्रेस की जंबो कमेटी की कल‌ दिल्ली में बैठक, स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बनेगी बड़ी रणनीति

Haryana News: प्रदेश के 12 जिलों में डेंगू, मलेरिया और स्किन-एलर्जी का प्रकोप, बाढ़ के बाद के हालात

इन जिलों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब तक अकेले डेंगू के 509 मरीज सामने आए हैं और मलेरिया के भी 125 मरीज इलाज करा रहे हैं। अभी डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में और इजाफा होने की बात कही जा रही है। अकेले हिसार में अब तक चर्म रोग के 617 केस मिले। स्किन एलर्जी में कुरुक्षेत्र में 336 केस सामने आए हैं। वहीं, 12 जिलों में कुरुक्षेत्र दूसरा बड़ा हाट स्पाट है।

लावारिस हालत में खड़ी मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी पास में पड़ा था रिवाल्वर और स्कूल बैग

झज्जर में दुबलधन, कबलाना गांव और छोटू राम नगर बहादुरगढ़ हॉटस्पॉट बन गए हैं। फतेहाबाद के भूना में डेंगू और मलेरिया के दो-दो केस सामने आए हैं। सर्वे में 35 डायरिया, 210 चर्म रोग, 50 पेट दर्द और 280 बुखार के मरीज मिले हैं।

जींद में डेंगू के 18 केस हैं। यहां डेंगू का लार्वा बड़ी संख्या में मिला है। ऐसे में यहां डेंगू का प्रकोप बढ़ने की संभावना बनी हुई है। सिरसा में डेंगू के 14 और मलेरिया के 10 मरीज मिले हैं।

गैंगस्टर साहिल भागल के कहने पर की थी चीका में मोबाइल की दुकान पर फायरिंग

यमुनानगर में डेंगू के 21, मलेरिया के 3, अंबाला में डेंगू के 5, पानीपत में डेंगू के 21, मलेरिया के 3 मामले सामने आए हैं। कुरुक्षेत्र में बुखार के साथ-साथ आई-फ्लू फैल रहा है। यहां 457 बुखार के मामले हैं साथ ही आई-फ्लू के 44 और स्किन एलर्जी के 336 मरीज दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button