हरियाणा

खुशखबरी: देश में बनने जा रहा पहला मेडिकल ड्रोन कॉरिडोर,जानिए किसे मिलेगा फायदा

बेहतर मेडिकल सुविधाओं के लिए लोग दिल्ली एम्स का रुख करते है.कई बार घायलों और क्रिटिकल ओपरेशन के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया जाता है या फिर रोहतक पीजीआई.दिल्ली एम्स जैसी बेहतर सुविधाओ के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक फ़िलहाल झज्जर में कुछ टेस्ट ऐसे हैं जिसकी सुविधा यहाँ नही है.

Satyakhabarindia

बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) से हरियाणा के झज्जर के बीच बनाया जा रहा मेडिकल ड्रोन कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा.इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली एम्स से झज्जर की घंटो की दूरी मिनटों में तय की जा सकेगी.इस मेडिकल ड्रोन कॉरिडोर के बारे में एम्स अधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर के लिए दिल्ली पुलिस से मंजूरी मिलने का इंतजार है, इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ड्रोन सुविधा शुरू की जाएगी.

 

 

कांग्रेस की जंबो कमेटी की कल‌ दिल्ली में बैठक, स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बनेगी बड़ी रणनीति

क्या मिलेगा फायदा

ड्रोन प्रमुख एरोडाइन इंडिया ग्रुप के एमडी अर्जुन अग्रवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि कई बार ऐसी स्थिति सामने आई है किसी ट्रांस्पलांट अंग को दूसरे शहर से लाने के लिए ट्रैफिक के लिए कॉरिडोर बनाया गया है. हालांकि कई शहरों में ट्रैफिक कॉरिडोर बनाना मुश्किल है इसलिए मेडिकल ड्रोन कॉरिडोर से इसमें काफी मदद मिलेगी. इस कॉरिडोर के बनने के बाद ड्रोन की मदद से नमूनों को परीक्षण के लिए दिल्ली परिसर में ले जाना आसान हो जाएगा. जिससे रोगी का इलाज भी समय पर हो पाएगा. यदि यह मेडिकल ड्रोन कॉरिडोर सफल होता है, तो विभिन्न राज्यों में अन्य चिकित्सा संस्थान प्रौद्योगिकी और उपकरणों के बेहतर उपयोग के लिए इस मॉडल को अपनाया जा सकता है.

 

लावारिस हालत में खड़ी मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी पास में पड़ा था रिवाल्वर और स्कूल बैग

 

सबसे पहले ड्रोन का उपयोग

एक अधिकारी ने कहा कि एक ड्रोन कॉरिडोर एक अलग-अलग हवाई क्षेत्र से जुड़ा होता है, जिसे हवाई क्षेत्र के डिजाइनरों के परामर्श से उपयुक्त अधिकारियों द्वारा देखा जाता है. पिछले साल ड्रोन का उपयोग भारत में कोविड -19 के नमूने भेजने के लिए किया गया. शुरुआत में ड्रोन का उपयोग ब्लड के नमूनों, बल्ड उत्पादों और दवाओं को ले जाने के लिए किया जाएगा.

गैंगस्टर साहिल भागल के कहने पर की थी चीका में मोबाइल की दुकान पर फायरिंग

 

Back to top button