ताजा समाचार

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

पौष, शुक्ल, द्वितीया, विक्रम संवत 2082 तदनुसार सोमवार 22 दिसंबर 2025। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहूकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 10 बजकर 52 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। उत्तराषा-सजय़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 5 बजकर 35 मिनट तक उपरांत श्रावण नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग सायं 4 बजकर 40 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 52 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 10 बजकर 17 मिनट तक धनुः उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 29 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 11 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि आपको बिजनेस में भी नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोलें। कोई कानूनी मामला भी आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा, इसलिए आप उसमें अपनी आंख और कान खुले रखकर आगे बढें।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को समझना होगा। भाई- बहनों का आपका पूरा सपोर्ट मिलेगा और किसी वेकेशन पर भी जाने की प्लानिंग हो सकती है।

मिथुन : आज आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की संभावना है। आपको अपने बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी उतराने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका किसी आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होने की संभावना है।

रात को छापेमारी के लिए निकली महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

कर्क : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा और पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो उसको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। संतान का मन पढ़ाई-लिखाई से भटकेगा जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है।

कन्या : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और उनका कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिलता दिख रहा है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला : आज आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करने की आवश्यकता है, क्योंकि अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा और संतान पढ़ाई लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी मेहनत तो रंग लाएगी, लेकिन आप आलस्य के कारण कामों को कल पर डालेंगे, जो आपके लिए समस्या बनेगी। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा और जीवनसाथी की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हरियाणा के हजारों कर्मचारी होंगे पक्के

धनु : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और धन-धान्य में भी वृद्धि होगी, जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से पूरे होंगे। किसी मित्र से आप अपने बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगे।

मकर : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आप काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान दें और यदि कोई समस्या छोटी लगे, तो उसके लिए तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। किसी सामाजिक आयोजन में जुड़कर नाम कमाने का आपको मौका मिलेगा।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जिससे आप अच्छा धन कमाने में भी कामयाब रहेंगे। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। पठन पाठन में आपका खूब मन लगेगा।

मीन : आज आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपका काम लटकने की संभावना है और परिवार में चल रही समस्याएं भी फिर से सिर उठायेगी। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button