आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में
आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

पौष, शुक्ल, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार बुधवार 24 दिसंबर 2025। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।चतुर्थी तिथि दिन के 1 बजकर 11 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय तक। हर्षण योग सायं 4 बजकर 2 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। विष्टि करण पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 7 बजकर 46 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज से पंचक आरंभ होगा।
सूर्योदय सुबह में 7 बजकर 11 मिनट पर। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 30 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 11 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 41 मिनट तक। पंचक आरंभ शाम में 7 बजकर 46 मिनट से। भद्राकाल का समय सुबह में 7 बजकर 11 मिनट से दोपहर में 1 बजकर 11 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। जो आपको खुशी देंगे। आप कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार में किसी लिए गए निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। आप किसी से कोई बिना वादा सोचे समझे न करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और आपको अपनी बिजनेस में अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखने की आवश्यकता है और यदि आपको कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो उसमें आप थोड़ा ध्यान देकर ही इन्वेस्टमेंट करें। आपके रुके हुए काम बनने की संभावना है।
कर्क : आज आपको किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है, जो आपको खुशी देगा। संतान के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं और आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।
सिंह : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, तो इसकी खरीदारी आसानी से कर सकते हैं। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
कन्या : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा और आपके बॉस यदि आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
तुला : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। किसी सरकारी मामले में आप लापरवाही दिखा सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए एक अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील फाइनल होगी, जिसमें आपको अच्छा मुनाफा होगा। बिजनेस में आप कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आज आपकी माताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
धनु : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप काम को लेकर अपने किसी मित्र से सलाह ले सकते हैं। बिजनेस में भी पार्टनरशिप आपकी बेहतर चलेगी और जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
मकर : आज आप किसी से लेनदेन थोड़ी समझदारी दिखाते हुए करें, क्योंकि आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप अपने काम पर फोकस बनाकर रखने की पूरी कोशिश करें। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी अच्छे सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीति में भी आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
मीन : आज आपके मन में काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी, जिससे आपका काम पूरे होने में भी समस्या आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में लापरवाही कर सकते हैं, जो आपके लिए बाद में समस्या खड़ी करेगा।