ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में आज कोहरा कम, ठंड भी कम, AQI में सुधार 25 और 26 को कोहरे और शीतलहर का रैड अलर्ट

हरियाणा में आज कोहरा कम, ठंड भी कम, AQI में सुधार 25 और 26 को कोहरे और शीतलहर का रैड अलर्ट

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है और साथ ही कोहरा भी बहुत कम जगह है। आज सुबह हरियाणा की वायु गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। पहले हरियाणा में बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब हरियाणा में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन ठंड का असर ज्यादा दर्ज किया जाएगा।

हरियाणा में कोहरा

प्रदेश में आज कोहरा कल की तुलना में कम है। प्रदेश के बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, रोहतक, गुड़गांव, फरीदाबाद, झज्जर, मानेसर, पलवल, सोनीपत और समालखा में कोहरे की चादर देखी जा सकती है। लेकिन जींद और उसके आसपास के इलाकों में कोहरा आज सुबह से दर्ज नहीं किया गया है। जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। फतेहाबाद में भी धुंध का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक कोहरे और कोल्ड-डे को लेकर चेतावनी जारी की है। कई जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। जिससे आम जनजीवन के प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और उत्तर हरियाणा के जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह (मेवात), रोहतक और जींद जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 25 और 26 दिसंबर को मध्य और दक्षिण हरियाणा के जिलों रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में ऑरेंज और रेड अलर्ट रहेगा। इन जिलों में बेहद घना कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। इसका मतलब यह है कि दिन में भी धूप निकलने की संभावना कम रहेगी और ठिठुरन बनी रहेगी।

स्थानीय निकाय चुनाव में बिजली पानी और सड़क पर रहेगा बीजेपी का फोकस

 

हरियाणा में तापमान

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

कल 23 दिसंबर को हरियाणा के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। भारतीय मौसम विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके कारण दिन में हल्की गर्माहट महसूस हुई लेकिन रात और सुबह के समय ठंड बरकरार रही। प्रदेश के फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश की यमुनानगर में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। पानीपत, भिवानी महेंद्रगढ़ और हिसार में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। बाकी हरियाणा में दिन के समय अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ था जिस कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई है। प्रदेश के नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। इस दौरान अंबाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के सिरसा और मेवात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है लेकिन बाकी हरियाणा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ था।

 

रात को छापेमारी के लिए निकली महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

हरियाणा में प्रदूषण

प्रदेश में वायु गुणवत्ता में आज सुबह काफी सुधार दर्ज किया गया है। आज सुबह 7:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 232 दर्ज किया गया जो कल की तुलना में करीब 200 अंक कम था। हरियाणा में कल दोपहर को हवा साफ होने लगी थी लेकिन शाम को करीब 6:00 बजे हरियाणा की हवा एक बार फिर खतरनाक श्रेणी में पहुंची लेकिन रात को करीब 11:00 बजे हरियाणा की हवा दोबारा से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई और उसके बाद से यह लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7:00 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के किसी भी शहर में प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में नहीं था। इस दौरान अंबाला, बहादुरगढ़, भिवानी, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, झज्जर, करनाल, कुरुक्षेत्र, मानेसर, नारनौल, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, समालखा, सोनीपत और यमुनानगर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में थी जबकि सिरसा, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी में वायु गुणवत्ता अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button