ताजा समाचार

नशे के लिए 5 महीने का बेटा बेच दिया एक लाख 80 हजार में राज्य स्तरीय पहलवान रह चुकी है बेटा बेचने वाली मां

हरियाणा में भी किया था 5 लाख में सौदा लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाया

Satyakhabarindia

SATYA KHABAR,MANSA

पंजाब के मानसा में स्टेट लेवल की एक महिला पहलवान ने नशे के लिए अपना 5 माह का बच्चा बेच दिया। उसने बच्चा उन्हीं लोगों को बेचा, जिनसे वह और उसका पति नशा खरीदते थे।

आरोपी दंपती गुरमन कौर व संदीप सिंह पहले हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में रहते थे। इन्होंने रतिया में 5 लाख में सौदा किया। यहां सफल नहीं हुए। इसके बाद दोनों पंजाब के मानसा जिले के अकबरपुर कुदाल गांव में रहने लगे। यहां एक महीने पहले अपने बेटे को 1.80 लाख रुपए में बुढलाडा के संजू व उसकी पत्नी आरती को बेच दिया।

महिला पहलवान की बहन का कहना है कि संदीप ने ही उसकी बहन गुरमन को नशे के दलदल में फंसाया। बच्चा बेचकर मिले करीब पौने 2 लाख रुपए भी नशे में ही उड़ा दिए। बाद में महिला पहलवान की चेतना जागी तो उसने बरेटा पुलिस थाने में शिकायत देकर बच्चा वापस दिलाने की गुहार लगाई है। हालांकि, बच्चे का सौदा करने के आरोप में पुलिस ने बच्चा बेचने और खरीदने वालों पर केस दर्ज कर लिया है।

हो गया फैसला, 850 नहीं 815 होंगी लोकसभा की सीटें

अढ़ाई महीने बाद जागी ममता

अढ़ाई महीने बाद मां की ममता जागी और पछतावा होने पर दंपति ने अपने बच्चे को वापस लेने के लिए बरेटा थाने में अर्जी दी है। राज्य स्तरीय पहलवान तथा अपने बच्चे को बेचने वाली मां गुरमन कौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उसे अपनी गलती पर पछतावा है और वह अब अपने बच्चे को खुद पालना चाहती है। महिला का कहना है कि अब वह नशा नहीं करेगी बल्कि अपने बच्चे को परवरिश देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बच्चे के बदले उन्होंने जो पैसे लिए हैं वो वापस कर देंगी।

क्या कहता है बच्चा लेने वाला दंपति

गुरमन कौर और संदीप से बच्चा लेने वाले दंपति ने कहा कि उन्होंने बच्चा खरीदा नहीं है बल्कि पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया है। उनके पास इसके पूरे दस्तावेज हैं। उन्होंने बच्चे के बदले पैसा देने की बात से इनकार कर दिया।

स्थानीय निकाय चुनाव में बिजली पानी और सड़क पर रहेगा बीजेपी का फोकस

चिट्टे के आदी हैं पति-पत्नी

गांव अकबरपुर खुडाल के संदीप सिंह और गुरमन कौर चिट्टे के आदी हैं। दंपति ने बताया कि उन्हें रतिया के किसी व्यक्ति ने बच्चे को पांच लाख रुपये में बेचने का ऑफर दिया था। दोनों बुढलाडा के एक कबाड़ी के पास आते-जाते थे, जिसने उनकी हालत देखकर बच्चा खरीदने की पेशकश की। दोनों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए बच्चे को एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया।

डीएसपी बोले, जांच जारी है

पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बरेटा थाने और मानसा के सीआईए स्टाफ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस को बच्चा वापस दिलाने की एक अर्जी मिली है जिसपर कार्रवाई जारी है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बच्चों को सुरक्षित रिकवर कर लिया गया है।

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

महिला की बहन का आरोप

राज्य स्तरीय पहलवान रही गुरमन कौर की बहन का कहना है कि उसकी बहन खिलाड़ी थी और उसे नशे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी जब उसकी बहन संदीप से मिली तो संदीप चिट्टा पीने का आदी था। संदीप के कारण ही उसकी बहन नशे की आदी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button