ताजा समाचार

Railway Jobs: 10वीं पास हैं तो रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए करें आवेदन, जानें कैसे करें आवेदन

Satyakhabarindia

Railway Jobs: अगर आप 10वीं पास हैं और आपकी उम्र 15 साल या उससे ज्यादा है तो अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो यह मौका खास आपके लिए है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने RRC नागपुर डिवीजन में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इन अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे अप्रेंटिस पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

क्या मांगी गई योग्यता?

इन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने आईटीआई डिप्लोमा किया हो।

आज 11 जून 2026 का पंचांग और राशिफल

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही इस भर्ती में आरक्षण वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। याद रखें कि आयु की गणना 15 अप्रैल 2025 से की जाएगी।

कैसे होगा चयन?

हरियाणा एग्री डिस्कॉम की तैयारियां तेज, 15 अगस्त से संचालन शुरू

इन अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। कृपया ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की कोई परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।

सबसे पहले आवेदक को अप्रेंटिस पोर्टल पर जाना होगा।

इसके बाद रजिस्टर एज ए कैंडिडेट पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भरें।

कुरुक्षेत्र में डॉक्टर द्वारा बच्ची से रेप मामले में अब बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एंट्री

इसके बाद लॉगिन एज ए कैंडिडेट पर क्लिक करके अन्य जरूरी डिटेल्स भरें।

अब फॉर्म सबमिट कर दें, याद रखें कि आवेदन के साथ आपको कोई फीस नहीं देनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button