ताजा समाचार

Assistant professor Recruitment: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, 1700 से ज्यादा वैकेंसी

Satyakhabarindia

Assistant professor Recruitment: अगर आप टीचिंग लाइन में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। बिहार में विभिन्न विभागों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई 2025 है।

रिक्तियों का विवरण?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1711 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें-

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : पूरे नैटवर्क को कंट्रोल कर रहा था रिभव ऋषि

एनाटॉमी – 69
एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (एनेस्थीसिया) – 125
बायोकेमिस्ट्री – 60
डेंटिस्ट्री – 23
नेत्र विज्ञान – 64
नाक, कान और गला – 65
एफएमटी – 59
माइक्रोबायोलॉजी – 60
फार्माकोलॉजी – 120
ऑर्थोपेडिक्स – 76
स्त्री रोग और प्रसूति रोग – 120
मनोचिकित्सा – 63
फिजियोलॉजी – 62
फार्माकोलॉजी – 59
पीएसएम – 56
पैथोलॉजी – 84
बाल रोग – 106
पीएमआर-43
रेडियोलॉजी – 73
त्वचा और यौन रोग – 67
टीबी और छाती – 68
जेरियाट्रिक्स – 36
रेडियोथेरेपी – 76
खेल चिकित्सा – 03
आपातकालीन चिकित्सा – 74

वेतन विवरण?

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, असंशोधित वेतनमान 15,600-39,100 रुपये, ग्रेड पे 6600 रुपये तथा सातवें संशोधित वेतन संरचना में वेतन स्तर-11 है।

सिस्टम से हारी महिला मुख्यमंत्री के सामने बोली, अब जहर पीने के सिवाय कोई रास्ता नहीं

आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) अभ्यर्थियों के लिए 48 वर्ष, अनारक्षित महिला अभ्यर्थियों के लिए 48 वर्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) अभ्यर्थियों के लिए 50 वर्ष तथा बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में कार्यरत चिकित्सक के लिए 50 वर्ष। सेवानिवृत्ति की आयु 67 वर्ष है। संबंधित विषय पर अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

कांग्रेस 11 साल में हारी 95 चुनाव, जनादेश का सम्मान करना सीखे : अनिल विज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button