ताजा समाचारवायरलव्यापार

सरस्वती नदी का पुनर्जीवन विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम : नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र में सरस्वती महोत्सव में की शिरकत

Satyakhabarindia

Satyakhabar Haryana

CM Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरस्वती नदी केवल एक नदी नहीं बल्कि एक प्रमाण है और बसंत पंचमी पर सरस्वती तीर्थ पर सरस्वती महोत्सव अपने आप में इसका जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र में सरस्वती महोत्सव में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा और साबरमती के जल के साथ जोड़कर सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें ऐतिहासिक पहचान को पुनः स्थापित करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां गर्व से कह सकें कि वह उस भूमि के निवासी हैं जहां मानवता सभ्यता ने सबसे पहले अपने कदम रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2015 में सबसे पहले हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की स्थापना की थी और तब कई लोगों को यह केवल एक कल्पना लगती थी। लोग इस पर चर्चा करते थे कि यह सब काल्पनिक है, लेकिन आज सरस्वती नदी धरातल पर उतर चुकी है। यह कल्पना नहीं है बल्कि यह प्रमाण है। सरस्वती नदी के उत्थान को उन्होंने विज्ञान और आस्था का ऐसा संगम बताया, जो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस बात को केवल मिथक मान लिया था आज वह बात सार्वजनिक हो रही है।

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययनों से यह साबित किया है कि सरस्वती नदी कोई काल्पनिक नहीं है बल्कि प्राचीन नदी चैनल आज भी मौजूद है और उसे सिद्ध किया है कि इसका संबंध हिमालय के ग्लेशियर से है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सरस्वती से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों को सरस्वती तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आदि बद्री से लेकर सिरसा तक के पूरे क्षेत्र को एक राष्ट्रीय पर्यटन सर्किट के रूप में तेजी से विकसित करने का काम किया जा रहा है। इसमें कुरूक्षेत्र, पेहवा, हिसार, राखीगढ़ी, फतेहाबाद और सिरसा जैसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थल शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एक ऐतिहासिक समझौता भी किया है जिससे सरस्वती नदी में पानी आएगा और उससे जमीन के नीचे का पानी रिचार्ज होगा और लोग बाढ़ से भी बचेंगे। इसके लिए सरकार नए पोल का निर्माण कर रही है ताकि लोगों को उसका पूरा फायदा मिल सके।

#RevivalOfSaraswati #SaraswatiRiver #ScienceAndSpirituality #NayabSaini #RiverRevival #EnvironmentalAwareness #CulturalHeritage #SustainableLiving #SpiritualJourney #ConfluenceOfIdeas #NatureAndScience #SaraswatiSindhu #ConservationEfforts #SpiritualAwakening #WaterConservation #EcoSpirituality #CulturalRevival #TransformativeScience #SustainableFuture #LandscapesOfFaith

रात को छापेमारी के लिए निकली महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button