लाइफ स्टाइलवायरलहरियाणा

हरियाणा में नौल्था की हवा सबसे खराब और पंचकूला की सबसे साफ नारनौल सबसे ठंडा और पलवल सबसे गर्म शहर

हरियाणा में नौल्था की हवा सबसे खराब और पंचकूला की सबसे साफ नारनौल सबसे ठंडा और पलवल सबसे गर्म शहर

Satyakhabarindia

Satya Khabar,panchkula

Haryana Weather Update : हरियाणा के औसत AQI में कल के मुकाबले आज मामूली सुधार दर्ज किया गया है। आज सुबह 6:00 हरियाणा का AQI 531 दर्ज किया गया। जो सुबह 8:00 बजे बढ़कर 596 हो गया। हरियाणा का अधिकांश इलाका एनसीआर में आता है। एनसीआर में GRAP-III के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। ऐसे में पांचवी तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं और वर्क फ्रॉम होम की पॉलिसी को लागू किया गया है। प्रदेश के शिक्षा निदेशालय ने एनसीआर में आने वाले जिलों में जिला उपायुक्तों को पांचवीं तक के स्कूलों को लेकर कोई भी निर्णय लेने के अधिकार दिए गए हैं। हरियाणा में कल दोपहर के चार-पांच घंटों को छोड़ दिया जाए तो हरियाणा में पूरा समय हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई।

हरियाणा के नौल्था, रोहतक और बेगमपुर देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में बने हुए हैं। नौल्था देश में दूसरे, रोहतक पांचवें और बेगमपुर नौवें स्थान पर था।

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

आज सुबह 6:00 बजे केवल पंचकूला ऐसा शहर था जहां AQI 200 से कम दर्ज किया गया। यहां AQI 182 रहा। इस समय हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और नारनौल की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इन सभी शहरों का AQI 200 से 300 के बीच रहा। अंबाला में 212, नारनौल में 266, यमुनानगर में 280 और कुरुक्षेत्र में 299 दर्ज किया गया। हरियाणा के बाकी शहरों में हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी। सोनीपत में AQI 670, बहादुरगढ़ 647, फरीदाबाद 629, पलवल 559, भिवानी 549, पानीपत 539, दरियापुर 533, गुरुग्राम 527, करनाल 497, सिरसा 454, जींद 437, फतेहाबाद 435, चरखी दादरी 416, धारूहेड़ा 414, कैथल 332, हिसार 305 दर्ज किया गया है।

नारनौल सबसे ठंडा पलवल सबसे गर्म

हरियाणा में ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। हरियाणा के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं एक दिन पहले यहां पारा 6.6 पहुंच गया था। नारनौल, हिसार, गुरुग्राम सहित 10 शहर ऐसे हैं जहां तापमान 10 डिग्री के करीब हैं। 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे हैं। इनमें नारनौल, हिसार, करनाल, गुरुग्राम, पंचकूला, सोनीपत, हिसार और महेंद्रगढ़ जैसे शहर शामिल हैं। सिरसा, रोहतक और भिवानी में 10 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान पूरे प्रदेश में 25 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है। पलवल में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सबसे अधिक दर्ज किया गया है।

रात को छापेमारी के लिए निकली महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से मैदानी इलाकों में ठंडक लगातार बढ़ रही है। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। खासकर रात का तापमान और नीचे जा सकता है।

शीतलहर का यलो अलर्ट

पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की रेड

IMD ने हरियाणा में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के साथ लगते 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button