हरियाणालाइफ स्टाइल

हरियाणा में दिन के तापमान में बड़ी गिरावट, 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

हरियाणा में दिन के तापमान में बड़ी गिरावट, 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा में अब दिन के तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कोहरा हरियाणा के अधिकांश इलाकों पर छाया हुआ है। आज सुबह हरियाणा में मौसम ठंडा बना हुआ है और कोहरा छाया हुआ है। प्रदूषण का स्तर लगभग कल जितना ही बना हुआ था।

हरियाणा में कोहरा

आज सुबह से हरियाणा में अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर को हरियाणा के 12 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, नूंह मेवात और फरीदाबाद में कोहरे की स्थिति ज्यादा गंभीर रहने की संभावना जताई गई है। घने कोहरे के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। कोहरे की चादर ऐसी बिछी हुई है कि कई जगहों पर लोगों को कुछ मीटर दूर तक दिखना मुश्किल हो रहा है। इसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। सड़क पर वाहन रेंगते चाल में चल रहे हैं, वहीं ट्रेनें और बसें भी देरी से पहुंच रही हैं।

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

हरियाणा में तापमान

पिछले दो-तीन दिनों में हरियाणा का तापमान तेजी से गिरा है। रविवार को हरियाणा में पंचकूला में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हरियाणा में सबसे ज्यादा था। बाकी हरियाणा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। दिन का तापमान पलवल गुड़गांव उर्फ फरीदाबाद में 16 डिग्री से कम दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो हरियाणा में सबसे कम था। प्रदेश भर में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के मेवात के नूंह में रात का तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का तापमान यहां पर 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में केवल दो डिग्री सेल्सियस का अंतर था। मेवात के साथ-साथ गुरुग्राम में भी रात का तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश में इन दिनों कड़कड़ाती ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों से चल रही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं लगातार मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिसके कारण पूरे प्रदेश में ठंड अपने चरम पर है।

 

रात को छापेमारी के लिए निकली महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

हरियाणा में प्रदूषण

हरियाणा में प्रदूषण के स्तर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल शाम को 6:00 बजे हरियाणा की आवाज जहरीली होती चली गई और यह सुबह 3:00 बजे तक खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी लेकिन 3:00 बजे के बाद हवाओं ने हरियाणा के प्रदर्शन को कम करने का काम किया। आज सुबह 6:30 बजे हरियाणा का औसत AQI 276 दर्ज किया गया। हरियाणा का समालखा देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। यहां का AQI 555 दर्द हुआ। सुबह 6:30 बजे प्रदेश का करनाल देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में तीसरे, पानीपत चौथे और रेवाड़ी नौंवें स्थान पर था। करनाल में AQI 440, पानीपत में 439, रेवाड़ी में 410 दर्ज किया गया था। प्रदेश के झज्जर में AQI 320 और सोनीपत पर 351 दर्ज किया गया है। इन शहरों में हवा खतरनाक श्रेणी में थी। हरियाणा के पंचकूला में सबसे कम AQI दर्ज हुआ है यहां पर यह 181 दर्ज किया गया। हरियाणा के बाकी शहरों में हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई के बाद अब कांग्रेस में अंतर्कलह की संभावना

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर के बाद प्रदेश में ठंड और तेज हो सकती है। हवाओं का रुख बदलने की संभावना है, जिसके बाद उत्तरी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाएं पूरे प्रदेश को और ठंडा कर देंगी। इससे सूखी ठंड और पाला पड़ने की भी आशंका जताई जा रही है। किसान भी अब चिंतित हैं, क्योंकि पाला कई फसलों पर असर डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button