करनाल के राइस मिलर दंपति ने जींद के आढ़ती के हड़पे सवा दो करोड़ मिलर दंपति में अपनी राइस मिल अपने रिश्तेदारों के नाम का नाम चेंज किया
करनाल के राइस मिलर दंपति ने जींद के आढ़ती के हड़पे सवा दो करोड़ मिलर दंपति में अपनी राइस मिल अपने रिश्तेदारों के नाम का नाम चेंज किया

Satya Khabar, Panchkula
Cheating News : करनाल के एक दंपति ने जींद के एक अनाज मंडी के आढ़ती के साथ सवा 2 करोड रुपए की धोखाधड़ी कर दी। थाना शहर जींद पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
अनाज मंडी में आढ़ती का काम करने वाले अरविंद गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि निसिंग स्थित मैं सिर्फ ताराचंद राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड में अनिल कुमार और उनकी पत्नी सुनीता रानी डायरेक्टर हैं और वे मिल के सभी कार्यों में भागीदारी करते हैं। इन दोनों ने अरविंद गोयल से संपर्क किया और उसे विश्वास में लेकर आश्वासन दिया कि वह जींद के अन्य आढ़तियों व किसानों से जीरी लेकर उन्हें सप्लाई करे जिसकी अदायगी वे सप्लाई के 15 दिनों के अन्दर कर देंगे। जिसमें उसे कुल रकम का एक प्रतिशत की दर से कमीशन मिलेगा। इनकी बातों पर विश्वास करके वर्ष 2014-15 व 2015-16 के सीजन में अरविंद गोयल ने मंडी के आढ़तियों से संपर्क किया और उनसे उधार में जीरी खरीदी जिसकी सप्लाई अलग-अलग बिलों द्वारा आरोपियों को की परंतु उन्होंने पैसे हड़पने की नीयत से जीरी का कोई भुगतान नहीं किया बल्कि जब कभी भी अरविंद गोयल ने रकम के लिए आरोपियों को टोका तो वे टालमटोल करते रहे। आरोपियों ने जीरी से चावल निकालकर बाजार में अधिक मूल्य पर बेच दिया।
इसके बाद जब भुगतान के लिए बातचीत की तो आरोपियों ने भुगतान करने की बजाय उसे जान से मारने और झूठे आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मुकदमें में फंसाने के लिए धमकी दी।
अरविंद गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 31 मार्च 2016 को आरोपियों की तरफ 2 करोड़ 20 लाख 86 हजार 140 रुपए बकाया थे जो कि उसने धोखे से हड़प लिये हैं और भेजी गई जीरी को भी खुर्द-बुर्द कर दिया है व चावल बेच दिया है जिससे उसने मुनाफा कमाया है। एक रात उनके घर के बाहर बैठे जिसके बाद उन्होंने अगले दिन चैक दिया जिस पर 22 जनवरी 2018 की तारीख डाल दी। इसके बाद आरोपियों ने किसी और से धमकी दिलवाई की अगर आज के बाद दुबारा पैसों की मांग करने घर पर आये तो तुम्हें और तुम्हारे बेटे को जान से मरवा दूंगा। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपियों ने तारा चंद राईस मिल का नाम बदलकर गोयल राईस मिल रख दिया है। यह मिल आरोपियों के रिश्तेदार के नाम पर है इसका संचालन अनिल सिंगला कर रहा है।
जींद शहर थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।